script25 सितम्बर 2018 राशिफलः तुला राशि के अचानक धनलाभ का योग, जानिए क्या है आपके भाग्य में | Aaj ka rashifal 25 September dainik horoscope aquarius zodiac sign | Patrika News

25 सितम्बर 2018 राशिफलः तुला राशि के अचानक धनलाभ का योग, जानिए क्या है आपके भाग्य में

locationआगराPublished: Sep 25, 2018 02:28:29 pm

जानिए क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे। आईए horoscope के आईने से जानते हैं भविष्य, Aaj ka Rashifal 25 September 2018 in Hindi: आज का राशिफल, Choose your rashi from the list below to view Today Horoscope of Arise, मेष, Taurus, व्रषभ, Gemini,मिथुन, Cancer, कर्क, Leo, सिंह, Virgo, कन्या, Libra, तुला, Scorpio, वृश्चिक, Sagittarius,धनु, Capricornus, मकर, Aquarius,कुंभ, Pisces, मीन

hanuman pooja

hanuman pooja

आज है मंगलवार। 25 सितम्बर, 2018। मंगलवार यानी हनुमान जी की आराधाना का दिन। हमारे जीवन को ग्रह संचालित करते हैं। ज्योतिष ग्रहों की चाल के आधार पर भविष्य बताता है। हम आपको बता रहे हैं कि आज का दिन कैसा रहेगा। मेष और कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। खास बात यह है कि तुला राशि वालों को अचानक धन मिल लकता है। इसलिए उन्हें हर कार्य संभलकर करना चाहिए। यहां पढ़िए आज आपके जीवन में क्या घटित होने वाला है। काम बनेंगे या बिगड़ेंगे। क्या करें कि सफलता मिले।
Aries (मेष)
कामकाज ज्यादा रहेगा। दिन भी अच्छा है। ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए किसी से बात हो सकती है। इसमें आपको सफलता मिलेगी। काम पूरे होने के योग हैं। सक्सेस के लिए प्लानिंग करनी चाहिए। आने वाले दिनों में फायदा हो सकता है। नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। इस पर विचार करके देखें। पैसों की स्थिति में भी सुधार होने के योग हैं। थोड़ी कोशिश करें तो फायदा हो सकता है। कोई व्यक्ति कार्यक्षेत्र या बिजनेस में चुनौती दे तो उससे विवाद टालने की कोशिश करें। आज आप स्थितियों को दूसरों के नजरिए से समझने की कोशिश करें। प्रेमी के साथ आपके संबंध अच्छे हो सकते हैं। महत्वपूर्ण काम आज निपट सकते हैं। नई सोच बनेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आज आपको वाहन सुख भी मिलेगा।

Taurus (वृष)
अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातें समझने का मन बनाकर चलें। कोई बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। पुरानी बातें भी आपको याद आ सकती हैं। व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ने के योग हैं। आर्थिक स्थिति पहले से सामान्य हो सकती है।

Gemini (मिथुन)
अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करें। मेहनत, धैर्य और समझदारी से काम निपटा लेंगे। आप व्यस्त हो सकते हैं। आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं। धैर्य से काम लें। प्रेमी, संतान, परिवार के सदस्य और दोस्तों के साथ समय बीत सकता है। आपके लिए दिन संतोषजनक हो सकता है। रोजगार में स्थितियां पहले से ठीक होने की संभावना है। नए ऑफर मिल सकते हैं। अपने कॉन्टैक्ट्स पर ध्यान दें। संतान पर भी नजर रखें। परिवार में मांगलिक कामों की योजना बन सकती है।

Cancer (कर्क)
शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करें। पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। दूसरों का मूड समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिल सकती है। धैर्य और समझदारी रखें। परिवार के कामों में आपका पैसा लग सकता है। कोई भी फैसला शांति से लें। वाणी भी मधुर रखें तो आपके लिए अच्छा है। बड़े लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। नया काम शुरू हो सकता है। नई चीजें सीखेंगे। लेन-देन में फायदा होगा। लालच न करें। संतान की उन्नति से ख़ुशी मिलेगी। परिवार का माहौल अच्छा हो सकता है।

Leo (सिंह)
परिवार का माहौल आपके लिए अच्छा हो सकता है। धार्मिक गतिविधि में भी शामिल होने के योग बन रहे हैं। दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा हो सकता है। जरूरी काम और संबंधों के बारे में विचार करें। योजना बनाएं। परिवार, रोमांस से जुड़ी कोई परेशानी भी खत्म होने के योग हैं। नए सिरे से कोशिश करें। आज आप सफल हो सकते हैं। दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर आप सेंसिटिव हो सकते हैं। नौकरी-धंधे की परेशानियां खत्म होने के योग हैं। काम में मन लगेगा। सहयोग और सफलता मिल सकती है।

Virgo (कन्या)
आपके लिए दिन शुभ कहा जा सकता है। जो भी नया करना है, आज कर लें। आसपास और साथ के लोगों को खुश करने की कोशिश भी आप कर सकते हैं। जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटा सकते हैं। कामकाज निपटाने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आज आपको सकारात्मक रहना होगा। धैर्य और विनम्रता रखें। पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत हो सकती है। आपको समाधान भी मिल सकता है। आपकी सलाह से दूसरों को फायदा हो सकता है। नए काम के लिए किसी से सलाह भी ले सकते हैं। दोस्तों से फायदा होने के योग हैं। नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। कामकाज में आपकी रुचि भी और बढ़ सकती है। बिजनेस अच्छा रहेगा। फालतू खर्चे कम हो सकते हैं। अधिकारियों से व्यवहार अच्छा रहेगा।
Aaj Ka <a  href=
Rashifal in Hindi” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/09/20/aaj_ka_rashifal_21_september_3463647-m.jpg”> libra (तुला)
समस्याएं निपट सकती है। काम-धंधे पर ध्यान देंगे। जहां तक हो सके, सकारात्मक और कॉन्फिडेंट रहें। जरूरी कामकाज आज निपट सकते हैं। लोगों से संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। अचानक धन लाभ हो सकता है। दोस्तों और भाइयों से मदद मिल सकती है। सोचे हुए काम भी पूरे होने की उम्मीद हैं। यात्रा में भी सफलता के योग हैं। जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे। बिजनेस बढ़ सकता है।

Scorpio (वृश्चिक)
आपकी भावनाएं भी चेहरे पर साफ नजर आएंगी। लिहाजा अच्छा सोचें और अच्छे ही काम करें। पैसों के क्षेत्र में नई और सकारात्मक शुरुआत वाला दिन कहा जा सकता है। अपनी इनकम बढ़ाने के लिए आप कुछ नए काम या कोशिश कर सकते हैं। बिजनेस में जो नए ऑफर मिलेंगे उन पर विचार करें। फायदा होने के भी योग हैं। किसी बिगड़े रिश्ते को सुधारने में आप सफल हो सकते हैं। नकारात्मक विचारों से बचने की कोशिश करें। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। रोजगार के मामले में किसी से सलाह जरूर करें। पार्टनरशिप में भी फायदा होने के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी या किसी तरह की संपत्ति के मामले में बड़े फैसले हो सकते हैं।

Sagittarius (धनु)
निजी जीवन में सकारात्मकता लाने की कोशिश करें। आपकी ज्यादातर योजनाएं पूरी हो सकती है। यात्राओं से फायदा होगा। लोगों से मिलने और बात करने में खुशी महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में तालमेल रहेगा। आपका मूड भी सकारात्मक रहेगा। किसी भी मामले पर बहस करने से बचें। कामकाज सामान्य रहेगा। सेहत के मामले में दिन अच्छा है।

Capricorn (मकर)
दोस्तों और परिवार के साथ व्यस्त रहेंगे। कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। आने वाले दिनों में कामों की योजना बन सकती है। कुछ नए काम अचानक सामने आ सकते हैं। हर तरह के काम निपटाने के लिए तैयार रहें। आपको सोचे हुए कामों से भी फायदा होने की संभावना है। कोशिश करें, सफलता मिल सकती है। शांत रहें। अपनी स्थिति और योग्यता के हिसाब से ही काम करें। समाज में सम्मान मिल सकता है।
Aquarius (कुंभ)
निजी समस्या सुलझ सकती है। काम-धंधा भी अच्छा चलेगा। दोस्तों से मिलने की कोशिश करेंगे। पुराने दोस्तों से बातचीत हो सकती है। किसी अच्छे दोस्त से सलाह मिल सकती है। आपको किसी की मदद की जरूरत भी रहेगी। पॉजिटिव नजरिए से जरूरी काम पूरे होने के योग हैं। कामकाज निपटाने के नए तरीके मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार हो सकता है।

Pisces (मीन)
व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही आपको सफलता दिला सकता है। प्रेम संबंधों में गहराई और अपनापन आपको महसूस हो सकता है। किसी भी गलतफहमी को शांति से दूर करने की कोशिश करें। किसी न किसी कारण से आपकी जिम्मेदारी थोड़ी बढ़ सकती है। जमीन जायदाद से जुड़े काम निपट सकते हैं। साझेदार की गतिविधियों पर ध्यान दें। रोजगार के क्षेत्र में नई उपलब्धि मिलने के योग हैं। बिजनेस में फायदा हो सकता है। घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी हो सकती है। लेन-देन भी तेज हो सकता है।
आपका दिन सुखमय रहे, आनंदमय रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना एवं कामना करते हैं।

प्रस्तुतिः आचार्य उमेश वर्मा

संजय प्लेस, आगरा

मोबाइलः 9219615700

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो