3 March Rashifal: इन तीन राशियों के जीवन में बड़ा शुभ योग लेकर आया रविवार, जानिये सभी राशि का राशिफल
3 मार्च राशिफल, जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे।

Aries (मेष)
वाणी में नम्रता सफलता दिलाएगी। कार्य में उतावलापन न दिखाएं। प्रतिस्पर्धा बढ़ने से थोड़ी चिंता हो सकती है। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें।
Taurus (वृष)
चलते कार्य में रुकावट महसूस करेंगे। किसी अप्रिय घटना के घटित होने की संभावना है। व्यापार में हानि होने से कर्ज ग्रस्त हो सकते हैं। संतान आज्ञा में रहेगी। यात्रा व निवेश लाभदायक सिद्ध होंगे।
Gemini (मिथुन)
परिवारजनों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा। नए वस्त्र, आभूषण क्रय करने का मन बनेगा। सेहत सामान्य।
Cancer (कर्क)
उन्नति के पथ पर आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। सरकारी अधिकारी विशेष प्रसन्न रहेंगे। व्यापार व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। धर्म कर्म के प्रति आपकी श्रद्धा रहेगी। मित्रों व परिवारजनों का सहयोग मिलेगा।
Leo (सिंह)
जरा सी लापरवाही आपको परेशानी में डाल सकती है। भूमि, भवन भली भांति सोच समझकर क्रय करें। पुराने किसी खास मित्र के मिलने से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। बच्चों व पत्नी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
Virgo (कन्या)
आपके खर्च में बेतहाशा बढ़ोतरी हो सकती है। सामाजिक कार्यों के प्रति आपका रुझान रहेगा। व्यवसाय व नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। मित्रों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।
Libra (तुला)
व्यर्थ के वाद विवाद से बचें। मानसिक तनाव व चिंता बढ़ेगी। व्यापार व नौकरी में किसी षड्यंत्र का शिकार हाे सकते हैं। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। सेहत सामान्य।
Scorpio (वृश्चिक)
चारों ओर लाभ होगा। आय के स्रोतों में बढ़ोतरी होगी। उच्च पदस्थ अधिकारी आपका भरपूर सहयोग करेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
Sagittarius (धनु)
सामाजिक कार्यों के प्रति आपका रुझान रहेगा। व्यापार में कुछ लोग बेईमानी कर सकते हैं। व्यक्तिगत संबंध मजबूत होंगे। संतान की शिक्षा संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। निवेश न करें। सेहत उत्तम।
Capricorn (मकर)
जमीन जायदाद के कार्यों में सावधानी रखें। कोई अनजान व्यक्ति आपको नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करेगा। परिवार के सदस्योंं का व्यवहार प्यारभरा रहेगा। वैवाहिक समस्याओं का समाधान होगा।
Aquarius (कुंभ)
कार्यस्थल पर चोरी या धोखे से सावधान रहें। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। घर में पूजापाठ, भजन आदि के आयोजन की योजना बन सकती है। खानपान व सेहत का ध्यान रखें। दांपत्य में मधुरता।
Pisces (मीन)
पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार व नौकरी में परिश्रम की अधिकता रहेगी। अधिकारी काम में सहयोग प्रदान करेंगे। मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देंगे।
प्रस्तुतिः आचार्य उमेश वर्मा
संजय प्लेस, आगरा
मोबइलः 9219615700
अब पाइए अपने शहर ( Agra News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज