script4 April Rashifal: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह के लिये बड़ा धनवर्षा का योग, जानिये कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल | Aaj ka rashifal 4 April dainik horoscope aquarius zodiac sign | Patrika News

4 April Rashifal: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह के लिये बड़ा धनवर्षा का योग, जानिये कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

locationआगराPublished: Apr 04, 2019 08:57:06 am

4 अप्रैल गुरुवार का राशिफल, जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे।

19 march 2019 rashifal

Rashifal

Aries (मेष)

ज्ञानवर्धक व रोचक साहित्‍य पढ़ने में समय व्‍यतीत होगा। काम को ईमानदारी व गंभीरता से करना पसंद करेंगे। मित्रों का महत्‍वपूर्ण सहयोग मिलेगा। विरोधी निर्बल होंगे। सेहत में उतार चढ़ाव रहेगा।

taurus (वृष)
किसी अनचाहे व्‍यक्ति से मुलाकात कर खिन्‍न रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। व्‍यापार में साझेदारों की गतिविधियों पर नजर रखें। निवेश सलाह लेकर करें। सेहत सामान्‍य।

gemini (मिथुन)
भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी के योग हैं। किसी से वाद विवाद होने की संभावना है। माता का स्‍वास्‍थ्‍य चिंता का विषय बन सकता है। खानपान का विशेष ध्‍यान रखें। संतान की शिक्षा पर व्‍यय बढ़ेगा।
cancer (कर्क)

सास बहू के बीच वैचारिक गतिरोध हो सकता है। बेरोजगारों को रोजगार के अच्‍छे अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थी अपना पूरा ध्‍यान पढ़ाई में देंगे। वरिष्‍ठ अधिकारियों से संबंध सुधरेंगे। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं।
leo (सिंह)

आत्‍मविश्‍वास की कमी रहेगी। नकारात्‍मक विचारों का त्‍याग करें। स्‍वास्‍थ्‍य गड़बड़ रहेगा। माता पिता की सेवा में लगे रहेंगे। निवेश से अच्‍छा लाभ मिल सकता है। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा।
virgo (कन्या)

मित्र व सहयोगी व्‍यापार में आपकी मदद करेंगे। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता अर्जित करेंगे। नवीन वस्‍तुओं की खरीदारी संभव है। वित्‍तीय पक्ष मजबूत रहेगा। व्‍यावसायिक यात्रा फायदेमंद साबित होगी।

libra (तुला)
व्‍यापार के महत्‍वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। दैनिक कार्य सरलता से पूरे होंगे। रुपयों की आवक अच्‍छी रहेगी। मित्रों के साथ मौजमस्‍ती करेंगे। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। सेहत उत्‍तम।

scorpio (वृश्चिक)
भावनात्‍मक रुप से अपने आपको काफी कमजोर महसूस करेंगे। विरोधी परास्‍त होंगे। मित्रों की हर संभव मदद करेंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग हैं। संतान आपकी आज्ञा में रहेगी।

sagittarius (धनु)

लंबे समय से चली आ रही चिंता समाप्‍त होगी। ईश्‍वर की आराधना व भक्ति में मन लगेगा। व्‍यापार में नई योजना सक्रिय रहेगी। अविवाहितों को विवाह के प्रस्‍ताव मिल सकते हैं। खानपान में रुचि बढ़ेगी। यात्रा शुभ।
Capricorn (मकर)

नौकरी में स्थितियां बेहतर रहेंगी। आर्थिक गतिविधियों में व्‍यस्‍त रहेंगे। कार्यकुशलता में बढ़ोतरी होगी। किसी महिला मित्र का महत्‍वपूर्ण सहयोग मिलेेगा। कला व साहित्‍य के क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। यात्रा सुखद।
Aquarius (कुंभ )

अनावश्‍यक वाद विवाद से बचें।घर के बुजुर्गों का स्‍वास्‍थ्‍य चिंता का विषय बनेगा। संतान को शिक्षा में सफलता मिलेगी। कामकाज को लेकर यात्रा हो सकती है। समाज में मान प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी। निवेश से बचें।
pisces (मीन)

आजीविका व आय के स्रोतों में बढ़ोतरी होगी। अधिकारियों का व्‍यवहार संतोषप्रद रहेगा। प्रेम संबंधों के उजागर होने से मान सम्‍मान को ठेस लग सकती है। मेहमानों का आगमन हो सकता है।
प्रस्तुतिः आचार्य उमेश वर्मा
संजय प्लेस, आगरा
मोबइलः 9219615700

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो