script

Aaj Ka Karka Dainik Rashifal 4 September 2018: कर्क राशि के जातकों के सामने आ रही नौकरी-धंधे की टेंशन खत्म होगी, जानिए कैसा रहेगा दिन

locationआगराPublished: Sep 04, 2018 11:45:30 am

Submitted by:

Bhanu Pratap

Aaj ka Karka Rashifal 04 September 2018 in Hindi: आज का कर्क राशिफल,Choose your rashi from the list below to view dainik rashifal for Arise, मेष, Taurus, व्रषभ, Gemini,मिथुन, Cancer, कर्क, Leo, सिंह, Virgo, कन्या, Libra, तुला, Scorpio, वृश्चिक, Sagittarius,धनु, Capricornus, मकर, Aquarius,कुंभ, Pisces, मीन

आज है मंगलवार। 4 सितम्बर, 2018। हनुमान जी की पूजा का दिन। ग्रहों का हमारे जीवन और दैनिक क्रियाओं पर भारी प्रभाव पड़ता है। हम आपको बता रहे हैं कि आज का दिन कैसा रहेगा। वृष राशि वालों ग्रह बता रहे हैं कि प्रेम संबंध मजबूत हो सकते हैं। कर्क राशि के जातकों के सामने आ रही नौकरी-धंधे की टेंशन खत्म होगी। मीन राशि वाले जातक अगर अविवाहित हैं तो विवाह का प्रस्ताव मिलने का योग है। यहां पढ़िए आज आपके जीवन में क्या घटित होने वाला है। काम बनेंगे या बिगड़ेंगे। क्या करें कि सफलता मिले।
Aries (मेष)
आज आप चतुरता से उलझे हुए मामले सुलझा सकते हैं। इससे आपके बहुत से काम पूरे हो सकते हैं। आपके लिए दिन शुभ है। कामकाज में सुधार होने के योग हैं। जल्दी ही कुछ नए मौके आपको मिल सकते हैं। इस स्थिति का फायदा उठाने में देर न करें। आपके अच्छे व्यवहार से आपके निजी संबंधों में भी काफी हद तक सुधार हो जाएगा। मन की चिंता के बारे में किसी भरोसेमंद इंसान से बात होगी। अच्छी खबर से खुशी मिल सकती है।

Taurus (वृष)
आपके मन में कई तरह की बातें एक साथ चलेंगी। अपनी इच्छाएं पूरी करने के लिए आप कोशिश करेंगे और सफल भी हो जाएंगे। दूसरों को भावनात्मक ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। परिवार की कोई अनबन या अनसुलझा मामला निपटाने में सफल रहेंगे। नए सिरे से संबंध सामान्य करने के बारे में विचार करें। कोई ऐसी बात या परिस्थिति आपके सामने आ सकती है, जिससे आपकी सोच बदल जाएगी। यह बदलाव आपके लिए शुभ रहेगा। आपके लिए दिन सकारात्मक हो सकता है। पैसों का फायदा और कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा काम आपके नाम होने की संभावना है। प्रेम संबंध भी मजबूत हो सकते हैं।

Gemini (मिथुन)
पुराने दोस्तों से मिलने का योग है। किसी काम में आपको मदद मिल सकती है। मन में कई तरह के विचार चलते रहेंगे। महत्वपूर्ण मामलों पर लोगों से बातचीत का मौका मिल सकता है और आपको इसका फायदा भी होगा। रुटीन लाइफ में कुछ बदलाव करना पड़ सकता है। आपको उसे थोड़ा व्यवस्थित करना होगा। पुराने दोस्तों से बातें या मुलाकात हो सकती है। आपके अपने अनुभव या ज्ञान से तारीफ मिल सकती है। काम का बोझ भी कम हो जाएगा। पार्टनर से संबंध सुधरने लगेंगे। पार्टनर भी आपको पूरा समय देगा। अच्छा बोलकर आप अपना काम पूरा करवा लेंगे।

cancer (कर्क)
नौकरी-धंधे की टेंशन खत्म हो सकती है। दिन अच्छा रहेगा। चंद्रमा आपकी ही राशि में है। एकाग्रता से काम लें। परेशानियां खत्म हो जाएंगी। कोई उलझी हुई स्थिति हो, तो बातचीत करने से उसका समाधान मिलेगा। पैसों के मामलों में नए मौके मिल सकते हैं। कुछ कारणों से पुरानी बातें और यादें ताजा हो सकती हैं। महंगी चीजों की खरीददारी भी हो सकती है।

Leo (सिंह)
लोगों से मिलेंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। पद में बड़े किसी व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है। आपका कॉन्फिडेंस भी अच्छा रहेगा। अपनी मर्जी से व्यवहार करेंगे। ऑफिस में आपको कोई नया काम दिया जा सकता है, खुद को तैयार रखें। परिवार से पूरा सहयोग भी आपको मिल सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं। आपका ध्यान संतान और शिक्षा की तरफ रहेगा।
hanuman
Virgo (कन्या)
आपके काम पूरे होंगे। फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलने का कोई कार्यक्रम भी बन सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार करने का सही समय है। आने वाले दिनों में क्या करना ठीक रहेगा और क्या नहीं इसके बारे में विचार करें। जानकारी जुटाएं। आपको बिजनेस के कुछ नए मौके मिल सकते हैं। आज आपको आगे बढ़कर लोगों से बातचीत करनी चाहिए और अपना नेटवर्क तैयार करें। धैर्य रखें। आपकी कल्पनाशीलता आपको बहुत कुछ नई चीजें सिखाएगी। किसी से सलाह करेंगे और उसकी बात भी आपको बहुत कुछ सिखा देगी। परिवार के किसी मामले से जुड़े फैसले भी निपट सकते हैं।

Libra (तुला)
सितारे आपकी मदद करेंगे। कोई खास काम निपटाने के लिए समय अच्छा है। अपने टारगेट पर ही आपका ध्यान होना चाहिए। आपकी दोस्ती किसी नए व्यक्ति से हो सकती है जो आपके लिए बहुत काम का साबित हो सकता है। घर के बुजुर्गों की थोड़ी मदद भी करनी पड़ेगी। परिवार के लोगों से किसी खास मामले में सलाह ले सकते हैं। आर्थिक समस्या सुलझ सकती है।

Scorpio (वृश्चिक)
सम्मान, प्रतिष्ठा और हैसियत बढ़ाने की दिशा में आप सक्रिय हो सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के नए मौके सामने आ सकते हैं। आपकी योजनाओं को समर्थन मिलेगा। जो चीजें कारगर न हों उनको छोड़ते हुए आगे बढ़ जाएंगे। बिजनेस का कोई प्रस्ताव मिलता हैं, तो उसमें सफलता की संभावना बनेगी। बहुत से मामले में आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। आज आपको सकारात्मक रहना चाहिए। प्रेमी के प्रति जिम्मेदारियां और बढ़ सकती है। आप शांत रहें। नए लोगों से आपकी मुलाकात सफल हो सकती है।

Sagittarius (धनु)
किसी बात को लेकर आप उत्साहित हो सकते हैं। रुके हुए काम और पुरानी योजनाओं को निपटाने की कोशिश भी आप कर सकते हैं। कामकाज निपटाने के लिए अचानक यात्रा का प्लान बन सकता है। नौकरी और कारोबार में अचानक बदलाव करने का भी मन बन सकता है। आने वाले दिनों में आपको नए बिजनेस, सौदे, नई नौकरी तक हर तरह के ऑफर मिल सकते हैं। आप तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें। आने वाले दिन में सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं।

Capricorn (मकर)
पुराने किसी काम से फायदा होने के योग हैं। पुराना दोस्त भी अचानक आपके काम आ सकता है। आज किया हुआ अच्छा काम आने वाले दिनों में आपको बड़ा फायदा दे सकता है। आपको कोई जरूरी सूचना मिल सकती है। जिससे आपकी मुश्किल आसान हो जाएगी। पैसों के क्षेत्र में नई पहल आप कर सकते हैं। आपको हर कोशिश में अपने जीवनसाथी का पूरा साथ मिल सकता है। कोई नया फोन खरीदने का मन भी आप बना सकते हैं। खानपान पर ध्यान दें। आज आप शांत रहने की कोशिश करें। आपके लिए दिन अच्छा रहेगा।

Aquarius (कुंभ)
बुद्धिमानी से हर तरह की स्थिति आप संभाल लेंगे। मौजूदा स्थिति को बदलने और सही करने का दिन है। नई जानकारी आपके सामने आने के बाद कोई बड़ा मतभेद भी सुलझ सकता है। बिगड़ी हुई स्थिति में सुधार हो सकता है। नई शुरुआत के लिए बहुत अच्छा समय है। आप जो भी करेंगे, उसके साथ कुछ एक्स्ट्रा जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। लोग अपनी परेशानियां आपके सामने रख सकते हैं।

Pisces (मीन)
अपनी सोच सकारात्मक रखें। जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ नया और रचनात्मक सोचें। जितना सकारात्मक सोचेंगे, उतने सफल भी हो सकते हैं। आगे बढ़ने के लिए नए रास्ते आपके मिल सकते हैं। करियर या बिजनेस में आगे बढ़ने के लिए नए मौके की तलाश भी आप कर सकते हैं। खुद पर भरोसा और धैर्य रखें। काम करने की ताकत और बातचीत भी बेहतर रहेगी। नए विचार दिमाग में आएंगे। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। बिजनेस में कुछ अच्छा बदलाव करने का मन बन सकता है। कामकाज सुचारू रूप से चलता रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए समय पहले से अच्छा हो सकता है।
आपका दिन सुखमय रहे, आनंदमय रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना एवं कामना करते हैं।

प्रस्तुतिः आचार्य उमेश वर्मा

संजय प्लेस, आगरा

मोबाइलः 9219615700

ट्रेंडिंग वीडियो