script06 सितम्बर 2018 राशिफलः तीन राशियों के जातकों को धनलाभ का योग, जानिए कैसा रहेगा दिन | Aaj ka rashifal 6 September dainik horoscope aquarius zodiac sign date | Patrika News

06 सितम्बर 2018 राशिफलः तीन राशियों के जातकों को धनलाभ का योग, जानिए कैसा रहेगा दिन

locationआगराPublished: Sep 06, 2018 11:33:12 am

Submitted by:

Bhanu Pratap

Aaj ka Rashifal 06 September 2018 in Hindi: आज का राशिफल,Choose your rashi from the list below to view dainik rashifal for Arise, मेष, Taurus, व्रषभ, Gemini,मिथुन, Cancer, कर्क, Leo, सिंह, Virgo, कन्या, Libra, तुला, Scorpio, वृश्चिक, Sagittarius,धनु, Capricornus, मकर, Aquarius,कुंभ, Pisces, मीन

04 september 2018 Ka Rashifal

04 september 2018 Ka Rashifal

आज है गुरुवार। 6 सितम्बर, 2018। ग्रहों का हमारे जीवन और दैनिक क्रियाओं पर भारी प्रभाव पड़ता है। हम आपको बता रहे हैं कि आज का दिन कैसा रहेगा। सिंह राशि के जातकों का चंद्रमा गोचर कुंडली के धन भाव में रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कोई नई और महत्वपूर्ण शुरुआत हो सकती है। धनु और मकर राशि वाले जातकों के लिए धन लाभ के योग बन रहे है। यहां पढ़िए आज आपके जीवन में क्या घटित होने वाला है। काम बनेंगे या बिगड़ेंगे। क्या करें कि सफलता मिले।
Aries (मेष)
पैसों के मामले में पॉजिटिव इशारे मिल सकते हैं। किसी की मदद से अच्छा फायदा हो सकता है। आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ी हुई रहेंगी। अधिकारियों और लोगों की मदद हो सकती है। इससे आपके संबंधों में सुधार होने के योग हैं। भावनात्मक संतुलन और शांति रखें। दुश्मन खुद की गलतियों से ही आपसे हार जाएंगे। आज आप जो बिजनेस सौदे करेंगे, उनसे आने वाले कुछ समय तक आपको फायदा होगा।

Taurus (वृष)
सैलेरी बढ़ सकती है या किसी और तरीके से आपको धन लाभ होगा। कामकाज में नई शुरुआत होने के योग हैं। आप नौकरी बदलने के लिए सहमत हो सकते हैं। परिवार में किसी के रिश्ते आदि के ऑफर पर सहमति मिल जाएगी। आपकी सकारात्मकता बढ़ सकती है। कागजी काम चुनौतीपूर्ण लग सकता है। इंटरव्यू, सौदे, दलाली और कमीशन से जुड़े हुए लोगों के लिए दिन अच्छा है।

Gemini (मिथुन)
पहले से ही अपनी सीमाएं तय कर लें। सामाजिक मेल-मिलाप के कुछ रोचक मौके आपको मिल सकते हैं। भावनात्मक परेशानियां खत्म हो सकती हैं। प्रेमी के साथ अनबन की स्थिति में अपना व्यवहार शांत और सकारात्मक रखें, सब ठीक रहेगा। जरूरी कामों की सूची बनाकर निपटाएं। व्यस्तता रहेगी। करियर के लिए जिससे मदद की जरूरत होगी, मिल जाएगी।

cancer (कर्क)
भाइयों और दोस्तों की मदद से आपके खास काम पूरे हो जाएंगे। नौकरी-धंधे को लेकर मन में कुछ व्यावहारिक विचार भी रहेंगे। ऑफिस में कोई नया काम मिल सकता है। कोई पुराना मामला चला आ रहा हो, तो बेहतर होगा कि उसे सिरे से ही भूल जाएं। चंद्रमा गोचर कुंडली के तीसरे भाव में होने से आपके लिए शुभ रहेगा। पार्टनर से फायदा मिल सकता है। कुछ नया काम करें। फायदा होगा। आज आपको किस्मत का साथ भी मिलेगा। मेहनत से आगे बढ़ जाएंगे।

Leo (सिंह)
चंद्रमा गोचर कुंडली के धन भाव में रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कोई नई और महत्वपूर्ण शुरुआत हो सकती है। ऑफिस में वह काम आपको आज मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत उत्सुक थे। आज आप अपनी वाणी से काम पूरे करवा लेंगे। न्याय संगत बातें करेंगे। पुरानी मेहनत रंग लाएगी। परिवार और बिजनेस के मामलों में सहजता और सरलता रहेगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।
Aaj Ka <a  href=
Rashifal ” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/08/29/r_3366899-m.jpeg”>Virgo (कन्या)
कोई जोखिम भरा काम शुरू कर सकते हैं। इसमें सफल होने के भी योग हैं। आपका आकर्षण बढ़ सकता है। पूरी ताकत और मन से काम करेंगे तो आपको फायदा हो सकता है। आपको पैसों के बारे में बहुत समझदारी से फैसले करने होंगे। एक्स्ट्रा आमदनी के कुछ अच्छे और नए मौके भी आपको मिल सकते हैं। खेलकूद और मनोरंजन में शामिल होने का मौका भी आपको मिल सकता है। आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इस राशि के कुछ लोगों को अचानक फायदा होने के योग हैं। आपको सुख मिलेगा। दोस्तों के साथ मन की बातें शेयर करें। इससे आपका मन हल्का हो जाएगा।

Libra (तुला)
अपनी परेशानी किसी से शेयर करने पर आपका मन भी हल्का हो जाएगा। हर तरह के मामलों में शांत मन से विचार करें। फिर ही कोई फैसला लें। आपकी इच्छाएं पूरी होने में समय नहीं लगेगा। कुछ फैसले ठीक रहेंगे। आने वाले दिन आपके लिए और भी अच्छे रहेंगे। लोग आपकी ओर आकर्षित भी होंगे। अपनों का साथ मिलने से आप खुश हो सकते हैं। बिजनेस या जॉब के लिए यात्रा हो सकती है। निजी जीवन के कुछ विवाद सुलझ सकते हैं।

Scorpio (वृश्चिक)
मदद या सलाह के लिए कुछ लोग आपसे कॉन्टेक्ट कर सकते हैं। दोस्तों और भाइयों से आपको अच्छा सहयोग मिलेगा। चंद्रमा गोचर कुंडली के लाभ भाव में रहेगा। कोई क्या सोच रहा है, यह आप समझ जाएंगे। रोमांस के लिहाज से आपके लिए समय अच्छा है। ज्यादातर मामलों में भी दिन अच्छा रहेगा। आपकी तारीफ हो सकती है। कोई पुरस्कार आपको मिल सकता है। आज किए गए कामों का फायदा भी आपको मिलेगा। समय आपके फेवर में होने के कारण आप खुश रहेंगे। ज्यादा मेहनत करके थोड़ा धन लाभ भी हो सकता है।

Sagittarius (धनु)
काम के अलावा आपके लिए आत्मसम्मान भी बहुत जरूरी रहेगा। कामकाज में धन लाभ के योग बन रहे हैं। निजी जीवन में आप सफल रहेंगे। परिवार के उलझे हुए मामलों को अच्छी तरह निपटाने की कोशिश करेंगे। आज होने वाली कुछ घटनाएं आपके लिए मददगार हो सकती हैं। कुछ मामलों में एकांत में विचार करें। आपको समाधान भी मिल जाएगा। कोई खास व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है। कोई बकाया काम भी आज आप निपटा लें। किसी भी काम के लिए आज आप संकोच न करें और जो सोच रहे हैं वो कर दें। छुपी चीजें अचानक आपके सामने आ जाएंगी। पुराने कॉन्टैक्ट भी काम आएंगे। कोई परेशानी भी सुलझा सकते हैं।

Capricorn (मकर)
चंद्रमा गोचर कुंडली के भाग्य स्थान में ही रहेगा। आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। आप जिससे भी मिलेंगे, उस पर आपका प्रभाव पड़ेगा। कुछ अच्छे मौके भी आज आपको मिल सकते हैं। कोशिश करेंगे, तो उम्मीदों से ज्यादा आपको सफलता मिल सकती है। अपना मन शांत रखें। आपको नए अनुभव हो सकते हैं। कामकाज में आनंद आएगा। भावनात्मक संतुलन भी बना रहेगा। अचानक कोई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। धन लाभ की उम्मीद है। पैसा तो आएगा ही, काम की बात भी होगी। माता-पिता और भाई-बहनों से मदद मिल सकती है।

Aquarius (कुंभ)
कुछ मामलों में बहुत ही सोच-विचार के बाद आप किसी नतीजे पर पहुंच पाएंगे। अपना व्यवहार लचीला रखें। पिछले कुछ दिनों में बनी योजना आपके लिए कारगर हो सकती है। जरूरत पड़ने पर साथ के लोगों से सलाह लेने में संकोच न करें। बिजनेस में अच्छी तरह सोच-विचार कर किए हुए सौदे आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। दूसरों पर आपका सकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है। परिवार और दूसरों से भी आपको मदद मिल सकती है।

Pisces (मीन)
चंद्रमा गोचर कुंडली के सातवें घर में रहेगा। आपकी या जीवनसाथी की पैसों की स्थिति में कुछ बदलाव हो सकता है। विचार करके कोई नई योजना बनाएंगे, तो पैसों के लिहाज से बड़ा फायदा हो सकता है। चंद्रमा की स्थिति से दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। कामकाजी जीवन में प्रगति के कई मौके मिल सकते हैं। कोई बड़ा काम हाथ में लेने के बारे में भी विचार कर सकते हैं। समस्याओं का समाधान निकालने में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं।

आपका दिन सुखमय रहे, आनंदमय रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना एवं कामना करते हैें।
प्रस्तुतिः आचार्य उमेश वर्मा

संजय प्लेस, आगरा

मोबाइलः 9219615700

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो