script9 December राशिफल : ग्रहों की चाल में ये परिवर्तन बदलेगा किस्मत, इन राशि वालों के लिए शुभ समाचार, इनके लिए है परेशानी, जानिए सभी राशि का राशिफल | Aaj ka rashifal 9 December dainik horoscope aquarius zodiac sign | Patrika News

9 December राशिफल : ग्रहों की चाल में ये परिवर्तन बदलेगा किस्मत, इन राशि वालों के लिए शुभ समाचार, इनके लिए है परेशानी, जानिए सभी राशि का राशिफल

locationआगराPublished: Dec 09, 2018 07:59:56 am

9 December राशिफल : ग्रहों की चाल में इस परिवर्तन से 3 राशियों को अचानक लाभ मिलने के संकेत, जानिए सभी राशि का राशिफल

 Aaj ka rashifal

Aaj ka rashifal

Aries (मेष)
आज आप मजबूती और धैर्य से काम लेंगे। नकारात्मक विचारों और ऐसे माहौल से दूर रहने की कोशिश करेंगे। आप सफल हो जाएंगे। दिनभर पैसों के बारे में ही सोचते रहेंगे। भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से भी धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो आपके सामने कुछ और काम आ सकते हैं। रोजमर्रा के कामकाज ज्यादा रहेंगे। थोड़े समय में सब ठीक हो जाएगा। धैर्य रखें। ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे। आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ नया सीखना होगा। सेहत संबंधी मामलों में आपकी चिंता कम हो जाएगी।
Taurus (वृष)
आज आप जो भी काम करेंगे उससे आपको कुछ न कुछ फायदा तो होगा ही। कामकाज से आपको पैसा मिलेगा। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार भी आ सकते हैं। इन पर तुरंत कोई कदम भी उठा सकते हैं। आप कागजी काम निपटाने पर भी ध्यान दें। कुछ कागज आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं या हो सकते हैं। घूमने फिरने के लिए भी समय अच्छा रहेगा।
Gemini (मिथुन)
कामकाज के साथ आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ने के योग हैं। दिनभर व्यस्तता रहेगी। बिजनेस के कुछ मामले आप समझदारी से निपटा सकते हैं। बहुत हद तक आप सफल भी हो सकते हैं। ऑफिस में थोड़ी शांति रहेगी। यात्रा का कोई कार्यक्रम भी आज बना सकते हैं। परेशानियों से निपटने की प्लानिंग बनेगी।
Cancer (कर्क)
पुरानी टेंशन खत्म हो जाएगी। खुद पर ध्यान देंगे। नए कपड़े खरीद सकते हैं। आपकी सक्रियता का स्तर बढ़ सकता है। समाज व परिवार दोनों क्षेत्रों के कामकाज पूरे हो सकते हैं। दिमाग में कई तरह के आइडिया भी आ सकते हैं। सामाजिक मेल-जोल के मौके मिल सकते हैं। विपरीत ***** वाले लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। इनकम और खर्चो के मामलों पर आपको ध्यान देना होगा। सफलता के लिए धैर्य जरूरी है। दोस्तों से मदद मिलती रहेगी।
Leo (सिंह)
धन लाभ होने के योग हैं। ऐसे काम से फायदा होगा जो लंबे समय तक चलेगा। परिवार के बारे में अचानक कोई गोपनीय बात पता चल सकती है। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज बन सकती हैं। अविवाहित लोगों का विवाह भी तय हो सकता है। आप बुद्धि से अपने काम पूरे करवा सकते हैं। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। आज आप खुद को साबित करके दिखा देंगे। दोस्तों और परिवार से सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं। कोई अच्छी खबर भी आज आपको मिल सकती है। आप खुश हो जाएंगे। बेरोजगार लोगों के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है।
Virgo (कन्या)
अचानक धन लाभ हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। पैसों के मामले सुलझ सकते हैं। दोस्त आपको समस्याओं से बाहर निकलने में मदद करेंगे। दोस्तों से आपको फायदा होगा। कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यावहारिक आइडिया आपके दिमाग में आएंगे। किसी भी अनबन को जल्दी ही सुलझाने की कोशिश करें। व्यवहारकुशलता और सहनशक्ति से काम लेंगे तो ज्यादातर मामले खुद ही सुलझ जाएंगे।
Libra (तुला)
आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने के योग हैं। जिनसे आप खुश भी रहेंगे। आपकी महत्वाकांक्षा बढ़ी हुई रहेगी। अपनी अपेक्षाओं को संतुलित रखना होगा। आपको बिजनेस या कार्यक्षेत्र से जुड़ी यात्राएं करनी पड़ेंगी। मेहनत और समझदारी के साथ आप कुछ ऐसे काम निपटा सकते हैं जो जोखिम भरे हैं। कोई बड़ी टेंशन भी खत्म हो सकती है। निपट चुके कामों को एक बार फिर से चेक कर लें। आपको हर काम आसान भी लगेगा।
Scorpio (वृश्चिक)
ऑफिस या बिजनेस में नई पहल करने का समय है। अपने कामकाज में नया प्रयोग करने में आप सफल हो सकते हैं। दिन आपके लिए ठीक है। आज आप जो भी सोचेंगे, उसमें सफलता मिल सकती है। किए गए कामों का पूरा नतीजा भी मिल सकता है। कामकाज में तेजी आ सकती है। अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे। मन चंचल रहेगा। आप थोड़े रोमांटिक हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बीतेगा। साझेदार से फायदा भी होगा। रोजमर्रा के कामों से फायदा हो सकता है। प्रॉपर्टी के काम भी पूरे हो सकते हैं। पुराने काम समय से पूरे हो जाएंगे। पारिवारिक समस्याओं के समाधान का मौका मिल सकता है। कानूनी मामले निपट सकते हैं।
Sagittarius (धनु)
सोचे हुए पुराने काम शुरू करें। फायदा हो सकता है। आज आप अच्छा महसूस करेंगे। जो सपने आपने देखे थे, वो पूरे हो सकते हैं। सामूहिक और सामाजिक काम के लिए दिन अच्छा है। परिवार के ज्यादातर काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। किसी तरह के निवेश की योजना भी बना सकते हैं। धन लाभ हो सकता है। उधार दिया गया पैसा आपको मिल सकता है। ऑफिस और बिजनेस में आपके लिए गए फैसले बड़ा फायदा देने वाले होंगे।

Capricorn (मकर)
आपके लिए दिन खास रहेगा। कुछ ऐसी बातें या चीजें आपके सामने आ सकती हैं, जो आपको आने वाले दिनों में बड़ा फायदा देंगी। किसी कठिन मामले को सुलझाने के लिए दिन अच्छा है। अपनी समझदारी का इस्तेमाल आपको करना होगा। कार्यक्षेत्र में जान-पहचान के लोग मददगार रहेंगे। आज दूसरों की जितनी मदद करेंगे, आपके काम उतनी ही आसानी से पूरे हो जाएंगे। नया सौदा आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। दिन शुभ रहेगा। कोई बीमारी भी ठीक हो जाएगी। किस्मत का साथ और रुका हुआ पैसा मिलने सकता है।
Aquarius (कुंभ)
आज आपकी कोशिशें पूरी हो सकती हैं। आपकी उत्सुकता भी चरम पर रहेगी। आज आप नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बहुत से लोग आपसे सहमत हो सकते हैं। बहुत से लोग आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। अपनी प्लानिंग गुप्त रखें तो ही अच्छा है।
Pisces (मीन)
आपको मायूस होने की जरूरत नहीं है। कोई महत्वपूर्ण काम भी आप कर सकते हैं। जो आपको बड़ा फायदा देने वाला रहेगा। पूरी मेहनत करने पर मजा आएगा। किसी पुराने काम को निपटाने के बाद आपको फायदा मिलेगा। नया काम शुरू करने के बजाए, पुराना काम समेटने पर ज्यादा ध्यान दें। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। दूसरों से आगे निकलने की इच्छा आज तेज हो सकती है।
प्रस्तुतिः आचार्य उमेश वर्मा
संजय प्लेस, आगरा
मोबइलः 9219615700

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो