scriptयुवाओं को सशक्त बनाने के लिए अभिषेक कपूर को नेपाल में मिला अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड | Abhishek kapoor gets international award in Nepal latest news | Patrika News

युवाओं को सशक्त बनाने के लिए अभिषेक कपूर को नेपाल में मिला अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड

locationआगराPublished: Jan 02, 2020 10:07:22 am

Submitted by:

Bhanu Pratap

-आगरा के अभिषेक कपूर को स्माइल फॉर मिलियन्स द्वारा सम्मानित किया गया
-चंडीगढ़, मोहाली, दिल्ली, आगरा, वाराणसी में युवा सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के लिए काम कर रहे

Abhishek kapoor

Abhishek kapoor

आगरा। युवाओं को सशक्त बनाने के लिए आगरा के युवा अभिषेक कपूर (Abhishek kapoor) को नेपाल (Nepal) में सम्मानित किया गया है। 130 देशों में कार्य कर रही संस्था यूनाइटेड रिलीजन इनीशिएटिव की सहयोगी स्माइल फॉर मिलियन्स द्वारा नेपाल में आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया। राष्ट्र के लिए समाजसेवा व शान्ति के क्षेत्र में उत्तम कार्य के लिए पारसा जिला (महुवन), नेपाल के महापौर एवं उपमहापौर सलमा खातुनले द्वारा बेस्ट पेसमेकर इम्पैक्ट अवार्ड से नवाजा गया। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।
Abhishek kapoor
आगरा के हैं अभिषेक

आगरा के कमलागर में निवासरत अभिषेक कपूर ने दयालबाग एजूकेशनल इन्स्टीट्यूट आगरा स्नातक किया है। चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी, चण्डीगढ़ से एम0बी0ए0 कर रहे हैं। ये कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ कार्य कर रहे हैं। अभिषेक कपूर ने यूथ अम्बेसडर स्माईल4मिलियन ट्रस्ट के साथ 70 से ज्यादा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सामाजिक परियोजनाओं पर भी काम किया है। उन्हें चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मॉडल यूनाइटेड नेशंस का संस्थापक और अध्यक्ष होने का श्रेय दिया जा सकता है। वह अबुल कलाम यूथ मॉडल संयुक्त राष्ट्र के महानिदेशक, आगरा शहर इन्स्टाग्राम पेज के संस्थापक हैं।
Abhishek kapoor
हरियाली के लिए अभियान

अभिषेक कपूर शहरों में हरियाली के लिए अभियान चला रहे हैं। यूएनएआई की 10वीं वर्षगांठ पर सम्मेलन का आयोजित किया। वह चंडीगढ़, मोहाली, दिल्ली, आगरा, वाराणसी आदि शहरों में युवा सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास कार्यक्रम के लिये भी काम कर रहे हैं। पंजाब में वन स्टूडेंट वन ट्री कैम्पेन चलाया हुआ है। संस्था के माध्यम से दिल्ली में झुग्गियों में रहने वाले बच्चों को स्कूल भेजने का अभियान भी चलाया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो