script

ABVP ने कहा- अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भी आरक्षण लागू हो, देखें वीडियो

locationआगराPublished: Nov 26, 2019 05:47:27 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

-जब सभी विश्वविद्यालयों में आरक्षण दिया जा रहा है तो एएमयू में भी दिया जाए
-संविधान सर्वोपरि, संविधान के अनुसार हमारा भारत चलता रहा है और आगे भी चलता रहेगा

Nidhi Tripathi

Nidhi Tripathi

आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में शोध छात्रा निधि त्रिपाठी का कहना है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आरक्षण लागू चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने संविधान को सर्वोपरि बताया।
यह भी पढ़ें

abvp ने जलियांवाला बाग की मिट्टी देश के हर कॉलेज और विश्वविद्यालय में भेजी

आरक्षण संवैधानिक अधिकार है

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 65वें राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन के बाद निधि त्रिपाठी संजय प्लेस स्थिति यूथ हॉस्टल में पत्रकारों से बातचीत में निधि त्रिपाठी ने कहा कि हमारा संगठन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और जामिया मिलिया में भी है। प्रत्येक स्थान पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काम कर रहा है। एएमयू को लेकर हमारी पूर्व से ही मांग है कि जब सभी विश्वविद्यालयों में आरक्षण दिया जा रहा है तो एएमयू में भी दिया जाए। हमारी आज भी मांग है कि प्रत्येक वर्ग को संवैधानिक अधिकार मिलना चाहिए। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भी आरक्षण लागू होना चाहिए।
Nidhi Tripathi
संविधान सर्वोपरि

कुछ लोग संविधान बदलने की मांग कर रहे हैं, इस पर एबीवीपी का क्या रुख है, सवाल पर कहा कि संविधान में समय-समय पर काल और परिस्थिति को देखकर संशोधन होता रहा है। संविधान हमारे लिए सर्वोपरि है। संविधान के अनुसार हमारा भारत चलता रहा है और आगे भी चलता रहेगा।
Nidhi Tripathi
राम मंदिर

उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि के लिए शुरू से ही विद्यार्थी परिषद ने अफन भावनाएं प्रकट की हैं। मंदिर के लिए हमने मांग की थी कि सुप्रीम कोर्ट जल्द से जल्द फैसला करे। वो हो चुका है और सबने स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद का 66वां राष्ट्रीय अधिवेशन कोंकण प्रांत कराएगा और मुंबई में होगा। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार भूपेन्द्र सिंह (बरेली), राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख राहुल चौधरी (आगरा), गनेश, धीरज शर्मा आदि मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो