scriptअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक का कल होगा शुभारंभ, जानिये क्या है खास | ABVP Rashtriya Sammelan At Agra College Ground | Patrika News

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक का कल होगा शुभारंभ, जानिये क्या है खास

locationआगराPublished: Nov 20, 2019 05:59:30 pm

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 65 वां राष्ट्रीय अधिवेशन 22 से 25 नवंबर तक आयोजित हो रहा है।

आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 65 वां राष्ट्रीय अधिवेशन 22 से 25 नवंबर तक आयोजित हो रहा है। लघु भारत दर्शन के इस राष्ट्रीय एकात्म के भाव से आयोजित यह अधिवेशन देश की युवा पीढ़ी में भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के संकल्प को और दृढ़ करेगा। आगरा कॉलेज मैदान पर आयोजित होने वाले अधिवेशन के लिए केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ 21 नवंबर सुबह 09:30 बजे होगा।
ये भी पढ़ें – BIG NEWS: कांग्रेस हाईकमान का बड़ा एक्शन, 12 बड़े नेताओं को पार्टी से किया गया निष्कासित

इन विषयों पर होगी चर्चा
राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के लक्ष्य को लेकर होने वाले इस 65वें राष्ट्रीय अधिवेशन में विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर चर्चा होगी। राज्य विश्वविद्यालय की स्थिति, पर्यावरण का लगातार प्रदूषित होना, जम्मू कश्मीर से धारा 370 एवं 35A हटाने के बाद कि स्थिति, देश का वर्तमान परिदृश्य, करतारपुर कॉरिडोर का स्वागत, नशाखोरी से ग्रसित होता युवा, देश विरोधी ताकतें, एक देश एक निशान एक विधान एक संविधान की व्यवस्था, बेरोजगारी, रोजगार परिदृश्य एवं संभावनाएं, महिला विमर्श और युवा इत्यादि विषयों पर विस्तार पूर्वक और प्रस्ताव रखे जायेंगे।
ये भी पढ़ें – सीनियर सिटीजन तुरंत करा लें 112 पर रजिस्ट्रेशन, उत्तर प्रदेश पुलिस ने शुरू किया ये बड़ा अभियान


भव्य होगी प्रदर्शनी
अधिवेशन स्थल पर एक भव्य प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें विद्यार्थी परिषद के 70 सालों के इतिहास में किए गए श्रेष्ठ कार्यों को दर्शाया जाएगा। साथ ही महापुरुषों व देश के गौरवशाली ऐतिहासिक व्यक्तित्वों व विशेषताओं का भी प्रस्तुतीकरण होगा। अधिवेशन में देश के अमर शहीदों की याद में जलियांवाला बाग का स्मारक भी बनाया जाएगा। अधिवेशन स्थल पर लगने वाली इस प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन 22 नवंबर को होगा। 23 नवंबर को सुबह नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय महामंत्री को विधिवत पदभार ग्रहण करेंगें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो