scriptछात्र राजनीति में नई इबारत लिखेगा ABVP का 65वां राष्ट्रीय अधिवेशन, जानिए क्या होने वाला है | ABVP Rashtriya sammelan will write new history in students politics | Patrika News

छात्र राजनीति में नई इबारत लिखेगा ABVP का 65वां राष्ट्रीय अधिवेशन, जानिए क्या होने वाला है

locationआगराPublished: Nov 20, 2019 11:21:59 am

Submitted by:

Bhanu Pratap

-‘एक देश, एक निशान, एक विधान, एक संविधान’ पर भी आएगा प्रस्ताव
-करतारपुर कॉरिडोर, प्रदूषण, युवाओं में नशाखोरी पर भी चर्चा प्रस्तावित
-बेरोजगारी, रोजगार परिदृश्य एवं संभावनाएं, महिला विमर्श पर मंथन

ABVP

ABVP

आगरा। दुनिया के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का 65 वां राष्ट्रीय अधिवेशन आगरा में 22 से 25 नवंबर तक आयोजित हो रहा है। यह अधिवेशन छात्र राजनीति में नई इबारत लिखने जा रहा है। छात्रों के बीच सिर्फ राजनीति नहीं करनी है वरन देश की युवा पीढ़ी में भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के संकल्प को और दृढ़ किया जाएगा। अधिवेशन के केन्द्र में भारत राष्ट्र है।
इन विषयों पर होगी चर्चा

राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के लक्ष्य को लेकर होने वाले इस 65वें राष्ट्रीय अधिवेशन में विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर चर्चा होगी। राज्य विश्वविद्यालय की स्थिति, पर्यावरण का लगातार प्रदूषित होना, जम्मू कश्मीर से धारा 370 एवं 35ए हटाने के बाद कि स्थिति, देश का वर्तमान परिदृश्य, करतारपुर कॉरिडोर का स्वागत, नशाखोरी से ग्रसित होता युवा, देश विरोधी ताकतें, एक देश एक निशान एक विधान एक संविधान की व्यवस्था, बेरोजगारी, रोजगार परिदृश्य एवं संभावनाएं, महिला विमर्श और युवा इत्यादि विषयों पर विस्तार पूर्वक और प्रस्ताव रखे जाएंगे।
ABVP
प्रदर्शनी

अधिवेशन में अनेकता में एकता के भाव को अंगीकृत करने वाला संस्कृति का अनूठा संगम दिखाई देगा। अधिवेशन स्थल पर एक भव्य प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें विद्यार्थी परिषद के 70 सालों के इतिहास में किए गए श्रेष्ठ कार्यों को दर्शाया जाएगा साथ ही महापुरुषों व देश के गौरवशाली ऐतिहासिक व्यक्तित्वों व विशेषताओं का भी प्रस्तुतीकरण होगा। अधिवेशन में देश के अमर शहीदों की याद में जलियांवाला बाग का स्मारक भी बनाया जाएगा। अधिवेशन स्थल पर लगने वाली इस प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन 22 नवंबर को होगा।
ABVP
ये हैं कार्यक्रम

राष्ट्रीय अधिवेशन का विधिवत शुभारंभ 23 नवंबर, 2019 को होगा। 23 नवंबर को सुबह नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय महामंत्री विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे। 24 नवंबर को विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक मुद्दों पर प्रस्ताव पारित होंगे। देश भर से आने वाले विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ सत्रश: चर्चाएँ होंगी। जिनमें विद्यार्थी परिषद की आगामी कार्ययोजना की रणनीति, कार्यपद्धति व संगठन विस्तार पर चर्चा होगी।
मुख्यमंत्री के साथ पूरन डावर भी रहेंगे

25 नवंबर को अधिवेशन में प्राध्यापक यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह युवा पुरस्कार सागर रेड्डी को अनाथ बच्चों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी पूरन डावर मौजूद रहेंगे।
abvp_leader.jpg
क्या कहते हैं आशीष चौहान

विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री आशीष चौहान का कहना है कि यह अधिवेशन पूरे देश भर के कॉलेज कैम्पस में राष्ट्र निर्माण की अलख जगाने वाले विद्यार्थी कार्यकर्ताओं का अधिवेशन है। पूरे देश भर के राष्ट्रभक्तों के इस विशाल समूह के मंथन में देश व समाज के लिए तमाम सकारात्मक परिवर्तनकारी विचारों का निर्माण होगा, जो कि देश व समाज को एक नई दिशा व ऊर्जा प्रदान करने वाला होगा। देशभर के कार्यकर्ता प्रतिनिधियों की सहभागिता का यह अधिवेशन सभी के लिए अत्यंत ही उत्साहवर्धक और ऐतिहासिक होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो