scriptसगाई कर लौट रहा परिवार बना हादसे का शिकार, मातम में बदलीं खुशियां | accident on nationnal highway 2 near etmadpur 3 died | Patrika News

सगाई कर लौट रहा परिवार बना हादसे का शिकार, मातम में बदलीं खुशियां

locationआगराPublished: May 07, 2018 08:40:23 am

फर्रुखाबाद से लग्न सगाई चढ़ाकर लौट रहा था परिवार

accident

accident

आगरा। शादी के घर की खुशियां मातम में बदल गईं। सोमवार तड़के एत्मादपुर क्षेत्र के छलेसर में एक बोलेरो ट्रक में घुस गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक युवक की शादी चार महीने पहले हुई थी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बोलेरो सवार लोग आगरा के थे और फर्रुखाबाद से लग्न सगाई कर लौट रहे थे। पुलिस ने सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम हाउस भेजे हैं। वहीं हादसे में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
फर्रुखाबाद से लौट रहे थे कार्यक्रम कर
बताया गया है कि कैंट स्थित मुस्तफा क्वार्टर नगला काछीयान निवासी महेंद्र यादव की बेटी राखी की की शादी फर्रुखाबाद में तय की गई थी। रविवार को लड़की पक्ष लग्न सगाई का कार्यक्रम करने बोलेरो से गया था। रविवार को कार्यक्रम समाप्त करके परिवार लौट रहा था। एत्मादपुर के निकट छलेसर पर बोलेरो ट्रक में घुस गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बंटी यादव पुत्र देवेंद्र यादव उम्र 24 वर्ष, रामविलास 65 वर्ष, और सुरेंद्र पुत्र रामविलास उम्र 35 वर्ष शामिल है। हादसे में मारे गए रामविलास और उसके पुत्र महेंद्र के रिश्तेदार हैं। मृतक सुरेन्द्र के दो बच्चे हैं। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। बताया गया है कि बंटी की शादी चार महीने पहले हुई थी। हादसे के बाद शादी के घर में मातम पसरा हुआ है।
ये खबर भी पढ़ सकते हैं- आंधी तूफान का खतरा बरकरार, अब आठ मई का अलर्ट और एडवाइजरी जारी

पोस्टमार्टम ग्रह भेजे शव
शादी की तैयारियों में जुटे परिवार को जब हादसे की सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। सुरेंद्र, बंटी के परिजन सुध बुध खो बैठे। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो