scriptजानिए मरने के बाद कहां जाती है आत्मा | according to garuda puran where atma goes after death | Patrika News

जानिए मरने के बाद कहां जाती है आत्मा

locationआगराPublished: Mar 27, 2019 05:22:36 pm

Submitted by:

suchita mishra

गरुड़ पुराण में बताया गया है कि मरने के बाद आत्मा का क्या होता है।

aatma

aatma

आपने अपने बुजुर्गों से कई बार सुना होगा कि मरने के बाद आत्मा को कर्मों के मुताबिक स्वर्ग या नर्क मिलता है। लेकिन इसके पीछे का सच अब तक किसी ने नहीं देखा। सिर्फ किस्से कहानियों के आधार पर ही एक समझ विकसित की है। इस मामले में ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र का कहना है कि ये किस्से और कहानियां लोगों में भ्रम पैदा करते हैं। आत्मा अनंत है। सिर्फ पंच तत्वों से बना शरीर मरता है। शरीर के मरने के बाद आत्मा उस शरीर से निकल जाती है। फिर उसका क्या होता है, इसका उल्लेख गरुण पुराण में किया गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
यमदूत साथ ले जाकर उसके कर्म दिखाते हैं
गरुण पुराण के अनुसार जब आत्मा शरीर छोड़ती है तो दो यमदूत उसे साथ लेने आते हैं। मानव जीवन के अनुसार वो जैसे कर्म करता है, यमदूत उसके अनुसार उसे साथ ले जाते हैं। सज्जन पुरुष के प्राण निकलने में पीड़ा नहीं होती। लेकिन यदि व्यक्ति के कर्म बुरे हैं तो मौत तकलीफदेह होगी। गरुण पुराण के अनुसार यमदूत उसे सिर्फ 24 घंटे के लिए साथ ले जाते हैं और उसे दिखाते हैं कि जीवनभर उसने क्या क्या कर्म किए हैं। इसके बाद आत्मा को उसी घर में छोड़ दिया जाता है जहां उसने अपने शरीर का त्याग किया था। 13 दिनों तक आत्मा वहीं रहती है।
13 दिन घर में बीतने के बाद होता है निर्णय
13 दिनों बाद आत्मा फिर से यमलोक की यात्रा करती है। इस बीच उसे तीन प्रकार के मार्ग मिलते हैं। आत्मा को किस मार्ग पर चलाया जाएगा, ये उसके कर्म निर्धारित करते हैं। कर्मों के मुताबिक उसे किसी एक मार्ग पर भेज दिया जाता है। पहला अर्चि मार्ग यानी देवलोक की यात्रा का मार्ग, दूसरा मार्ग धूम मार्ग पितृलोक की यात्रा के लिए और तीसरा मार्ग उत्पत्ति विनाश मार्ग जो नर्क की यात्रा के लिए होता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो