आगरा

ननिहाल में आए युवक ने ताजमहल में बम ब्लास्ट की दी थी धमकी, फिरोजाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

— हेल्पलाइन नंबर 112 पर ताजमहल में बम होने की जानकारी देने वाले युवक को पुलिस ने फिरोजाबाद से किया गिरफ्तार।

आगराMar 04, 2021 / 05:46 pm

arun rawat

पुलिस हिरासत में पकड़ा गया धमकी देने वाला आरोपी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। ताजमहल में बम होने की झूठी अफवाह फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने फिरोजाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक ने अपना मासिक संतुलन ठीक न होने की बात कही। फिलहाल पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें—

एक फोन कॉल आने के बाद बंद कर दिया गया ताजमहल, जांच में जुटी पुलिस और सेना

यह था पूरा मामला
गुुरुवार को पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 पर किसी ने फोन कर ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। धमकी मिलने के बाद पुलिस और सीआईएसएफ के जवान बम की तलाश में जुट गए थे। ताजमहल देखने आए लोगों को बाहर निकाल दिया गया था। काफी खोजबीन के बाद भी ताजमहल में कुछ भी नहीं मिला। उधर, धमकी देने वाले के नंबर के आधार पर तलाश शुरू की गई। पुलिस ने उसे फिरोजाबाद के नारखी से गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी ने दी जानकारी
एसएसपी फिरोजाबाद अजय कुमार ने बताया कि ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी विमल को नारखी के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके पिता का नाम वोहरन सिंह है। वह मूल रूप से गांव खलौरा थाना सिकंदरपुर कासगंज व हाल निवासी गांव मदनपुर थाना नारखी में ननिहाल है। हिरासत में लिए गए आरोपी ने जिस फोन से आगरा पुलिस को ताजमहल में बम रखने की जानकारी दी थी उस फोन को भी बरामद कर लिया है। पुलिस उसके मामा के लड़के राकेश पुत्र राजेन्द्र को भी थाने ले गयी है।
दवा लेने आया थ ननिहाल
ग्रामीणों के मुताबिक विमल अपने घर से आगरा एक सप्ताह पहले दवाई लेने के लिए आया था। उसके बाद वह सीधे ननिहाल आ गया। वह पढ़ाई में बेहद होशियार है और सरकारी नौकरी की तैयारी काफी समय से कर रहा था। अधिक पढ़ाई के कारण वह मानसिक रूप से अस्वस्थ भी बताया जाता है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में विमल ने बताया कि उसकी सेना भर्ती रद्द हो गई थी, गुरुवार सुबह 112 पर कॉल करके बताया था कि ताजमहल के आसपास तेज हॉस्पिटल के पास बम रखा है। युवक से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।

Home / Agra / ननिहाल में आए युवक ने ताजमहल में बम ब्लास्ट की दी थी धमकी, फिरोजाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.