scriptचाय में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को पिलाई फिर किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार | Accused of rape in Firozabad arrested | Patrika News

चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को पिलाई फिर किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

locationआगराPublished: Feb 28, 2021 10:52:07 am

Submitted by:

arun rawat

— थाना सिरसागंज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, 25 जनवरी को युवती के साथ हुआ था दुष्कर्म।

rapiest

पुलिस हिरासत में आरोपी युवक

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को फिरोजाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध थाना सिरसागंज में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
यह भी पढ़ें—

कुम्भ 2021: योगी सरकार को संतो की चेतावनी, यमुना जल साफ न होने पर यमुना की रेती से करेंगे दूसरा शाही स्नान

यह था पूरा मामला
पूरा मामला 25 जनवरी का है। थाना सिरसागंज क्षेत्र के मां गायत्री नर्सिंग होम फरसईया की फैक्ट्री के पास एक युवक ने 19 वर्षीय वाल्मीकि युवती के साथ दुष्कर्म किया था। बताया गया था कि युवक ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। नौ फरवरी को तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने शुरू की जांच
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी। इंस्पेक्टर गिरीश चन्द्र गौतम ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अरांव चौराहा से आरोपी रामू ठाकुर उर्फ राजीव कुमार पुत्र कुंवरपाल सिंह उर्फ केपी मास्टर निवासी असवाई थाना सिरसागंज जिला फिरोजावाद हाल निवासी इटावा रोड थाना सिरसागंज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चाय में नशीली वस्तु मिलाकर बलात्कार की घटना स्वीकार की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो