scriptAfter Deoria chaos in Agra 2 people shot in land dispute | Big Breaking: देवरिया के बाद आगरा में बवाल, जमीनी विवाद में दो लोगों को गोली मारी | Patrika News

Big Breaking: देवरिया के बाद आगरा में बवाल, जमीनी विवाद में दो लोगों को गोली मारी

locationआगराPublished: Oct 03, 2023 11:04:29 am

Submitted by:

Vishnu Bajpai

Land Dispute in Agra: उत्तर प्रदेश के देवरिया में नरसंहार के बाद मंगलवार को आगरा में भी ऐसी ही घटना सामने आई है। यहां जमीन के पुराने विवाद में दो लोगों को गोली मार दी गई। आइए जानते हैं पूरा मामला…

After Deoria chaos in Agra 2 people shot in land dispute
Two People Shot in Agra: उत्तर प्रदेश में जमीनी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को पूर्वी यूपी के देवरिया में जमीनी विवाद को लेकर 6 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। जबकि मंगलवार सुबह आगरा में भी जमीन के विवाद में दो लोगों को गोली मार दी गई। मामला आगरा के ट्रांस यमुना थाने के नगला रामबल का है। यहां मंगलवार की सुबह-सुबह दो पक्षों में फायरिंग हो गई। इसमें दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना ट्रांस यमुना कॉलोनी थाना क्षेत्र के नगला रामबल की बताई गई है। यहां सुबह जमीन के विवाद में दो पक्ष आमने- सामने आ गए। वाद-विवाद से शुरू झगड़ा फायरिंग तक पहुंच गया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग की गई। इसमें दो लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.