scriptरुबेला टीकाकरण के बाद हुआ कुछ ऐसा कि स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप | After rubella vaccination child fell ill in Etah mathura firozabad | Patrika News

रुबेला टीकाकरण के बाद हुआ कुछ ऐसा कि स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप

locationआगराPublished: Nov 27, 2018 06:06:00 pm

ब्रज में अब तक तीन जिलों से रुबेला (एमआर) टीकाकरण के बाद बच्चों की तबियत खराब होने की आनेे आ चुकी हैं।

आगरा। खसरा – रूबेला (एमआर) टीकाकरण अभियान खटाई में पड़ता दिख रहा है। ब्रज में अब तक तीन जिलों से रुबेला (एमआर) टीकाकरण के बाद बच्चों की तबियत खराब होने की आनेे आ चुकी हैं। सबसे पहले सोमवार को एटा में सात स्कूली छात्रों की टीकाकरण के बाद तबियत खराब होने की खबर आई थी।
एटा में सात बच्चे बीमार

बता दें कि बीते रविवार (25 नवंबर) को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सरकारी आवास से खसरा – रूबेला (एमआर) टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। इसके बाद सोमवार को एटा जनपद के निधौलीकलां कस्बा के आरबी कन्या इंटर कॉलेज में छात्र-छात्रओं को टीके लगाए गए। इस दौरान सात छात्राओं की तबियत बिगड़ गई। इसके बाद यहां के दो स्कूलों में टीकाकरण कार्यक्रम रोक दिया गया।
फिरोजाबाद, मथुरा में भी बच्चों की हालत बिगड़ी

अब फिरोजाबद और मथुरा से भी ऐसी ही खबरें आ रही हैं। रुबेला टीकाकरण के दौरान फीरोजाबाद जनपद के मक्खनपुर स्थित परशुराम स्मृति विद्या मंदिर में चार बच्चों की तबियत बिगड़ गई। इसके बाद यश पुत्र यज्ञवीर, आकांक्षा पुत्री वीर सिंह, खुशबू पुत्री मदनलाल और ख्याति पुत्री राकेश बाबू को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है। मथुरा में पुलिस मॉडर्न स्कूल में दो बच्चों की तबियत खराब होने की खबर आ रही है। पुलिस लाइन स्थित अस्पताल में इन बच्चों को भर्ती कराया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो