scriptबुर्का नहीं पहना तो दिया तलाक, हलाला की भी कोशिश | After talaq husband forced to halala hindi news | Patrika News

बुर्का नहीं पहना तो दिया तलाक, हलाला की भी कोशिश

locationआगराPublished: Sep 29, 2017 06:21:28 pm

बुर्का न पहनकर घर से बाहर निकलना, उसकी जिदंगी में तूफान खड़ा कर देगा, उसने कभी सोचा भी न था।

Triple Talaq

Triple Talaq

आगरा। बुर्का न पहनकर घर से बाहर निकलना, उसकी जिदंगी में तूफान खड़ा कर देगा, उसने कभी सोचा भी न था। पति ने बुर्का न पहनने की सजा उसे तीन तलाक के रूप में दी। इतना ही नहीं, उसका हलाला कराने की भी कोशिश की गई। विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए गए। उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इस मामले में पीड़िता के परिवारीजनों ने थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर थाना शाहगंज का कहना है कि पति-पत्नी के बीच का विवाद है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

12 वर्ष पहले हुआ था विवाह
थाना शाहगंज क्षेत्र के रहने वाले युवक से भोपाल की रहने वाली महिला का विवाह 12 वर्ष पूर्व हुआ था। उसके दो बच्चे भी हैं। महिला ने थाना शाहगंज पुलिस को बताया कि 15 सितंबर को वह बिना बुर्का पहने सलवार कुर्ते में बाजार चली गई। उसके पति ने यह देख लिया, इस बात को लेकर ससुरालीजन भी नाराज हो गए। पति ने फोन करके तीन तलाक की बात कही, तो उसके होश उड़ गए। उसने इसकी जानकारी ससुरालीजनों को दी। ससुरालीजनों ने उसकी मदद करने के बजाए, उसको ही खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि रात में महिला को उसकी सास, ससुर, ननद और एक अन्य व्यक्ति ने पकड़ लिया। उक्त व्यक्ति ने कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद हलाला करने की कोशिश की। शोर मचाने पर उसकी मोबाइल से वीडियो बना ली। पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया। इसमें महिला का हाथ जल गया।
पिता को दी बमुश्किल जानकारी
पीड़िता ने बताया कि शोरुगुल की आवाज सुनकर पड़ोसी आए, तो उसे कमरे में बंद कर दिया। महिला ने किसी तरह मोबाइल से अपने पिता को जानकारी दी। इस पर अगले दिन परिवारीजन आ गए। वह किसी तरह उसे निकालकर लाए। परिवारीजनों ने थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर थाना शाहगंज का कहना है कि पति-पत्नी के बीच का विवाद है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो