script

कल से दौड़ेगी आगरा—अजमेर इंटरसिटी, रेल यात्रियों को मिलेगी राहत

locationआगराPublished: Nov 24, 2020 11:46:38 am

Submitted by:

arun rawat

— ट्रेन न चलने के कारण अजमेर जाने वाले रेल यात्रियों को करना पड़ रहा था परेशानियों का सामना।

Train

Train

आगरा। आगरा से अजमेर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेल प्रशासन अब बुधवार से आगरा—अजमेर इंटरसिटी शुरू करने जा रहा है। ट्रेन में यात्रा करने के लिए रिजर्वेशन कराना अनिवार्य होगा। ऐसा कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर किया गया है।
पीआरओ ने दी जानकारी
आगरा रेल मंडल के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि 04195 आगरा फोर्ट-अजमेर व 04196 अजमेर-आगरा फोर्ट स्पेशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस 25 नवंबर से दोबारा शुरू हो रही हैं। अजमेर जाने वाले यात्रियों को ट्रेन बंद होने के बाद काफी परेशानी हो रही थी जिसे देखते हुए रेल प्रशासन ने कोविड को ध्यान में रखते हुए ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया है।
यह रहेगा समय
ट्रेन आगरा फोर्ट से सुबह छह बजे चलेगी और दोपहर 12.45 बजे अजमेर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन अजमेर से दोपहर 2.55 बजे चलकर रात 9.40 बजे आगरा फोर्ट आएगी। अजमेर इंटरसिटी के अलावा रेलवे ने आगरा को एक और ट्रेन प्रदान की हैं। 04199/04200 ग्वालियर-बलरामपुर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन ग्वालियर से 25 नवंबर से हर बुधवार और बलरामपुर से 26 नवंबर से हर गुरुवार को चलेगी। ट्रेन ग्वालियर से चलकर शाम 4.20 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन बलरामपुर से चलकर तड़के 3.05 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। रेलवे ने 30 नवंबर से नई दिल्ली से त्रिवेंद्रम जाने वाली 02626 केरला एक्सप्रेस का टाइम बदल दिया है। 30 नवंबर से केरला एक्सप्रेस नई दिल्ली से रात 8.10 बजे चलेगी। आगरा कैंट पर रात 10.20 बजे पहुंचेगी। यहां पर इसका पांच मिनट का ठहराव होगा। पहले यह ट्रेन दोपहर में 2.15 बजे आगरा कैंट स्टेशन पर आती थी।

ट्रेंडिंग वीडियो