scriptबारिश में तालाबों को नई जिन्दगी देने के लिए जुट गए राजा, देखें वीडियो | Agra blocks in dark zone water level down latest news | Patrika News

बारिश में तालाबों को नई जिन्दगी देने के लिए जुट गए राजा, देखें वीडियो

locationआगराPublished: May 27, 2019 05:47:01 pm

Submitted by:

suchita mishra

आगरा के सभी ब्लॉक डार्क जोन में पहुंच चुके हैं। भूगर्भ जलस्तर बढ़ाने के लिए पूर्व मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह शुरू करने जा रही नई पहल

pic

pic

आगरा। ताजनगरी में पानी के लिए लडाई लड़ रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह ने बारिश की एक-एक बूंद से धरती मां की कोख भरने का आंदोलन शुरू किया है। वे गंगाजल प्रोजेक्ट की परिकल्पना साकार होने के बाद आगरा के भूगर्भ जलस्तर में सुधार के लिए जन आंदोलन शुरू कर रहे हैं।
खेलो पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम, कॉन्टेस्ट मे शामिल होने के लिए http://flashbag.patrika.com पर विजिट करें।

तालाबों पर अवैध कब्जा
सोमवार को जिला सहकारी बैंक में आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा महेंद्र अरिदमन सिंह ने बताया कि आगरा के अधिकांश ब्लॉक डार्क जोन में पहुंच चुके हैं। साल दर साल भूगर्भ जलस्तर गिरता जा रहा है। आगरा में जल संकट गहराता जा रहा है, इसे जनसहभागिता से दूर किया जा सकता है। इसके लिए आगरा और देहात के सभी ब्लॉक के तालाबों को चिन्हित किया गया है। इसमें से अधिकांश तालाब गंदगी से पटे हैं, कुछ तालाबों में अवैध कब्जा है।
जन आंदोलन होगा
उन्होंने बताया कि पहले चरण में तालाबों की खुदाई की जाएगी, उस क्षेत्र के लोगों के साथ जिला प्रशासन के माध्यम से मनरेगा के तहत इन तालाबों की खुदाई की जाएगी। हर ब्लॉक से 10 तालाबों की खुदाई का लक्ष्य रखा गया है, इसकी शुरुआत बाह के तालाब से होगी। जिससे मानसून की बारिश से पहले आगरा में तालाबों की खुदाई हो सके। इन तालाबों में बारिश का पानी भरेगा, इससे भूगर्भ जलस्तर में सुधार होगा। यह प्रयास आगरा के सभी ब्लॉक में जन सहभागिता से किया जाएगा। इसे एक आंदोलन के रूप में खड़ा करने के लिए हर ब्लॉक में लोगों से संपर्क किया जा रहा है। इस मौके पर मदन मोहन शर्मा उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग वीडियो