scriptपुस्तकों के शौकीन हैं तो आईये यहां, मिलेगा हर साहित्य | agra book fair in agra college ground from 10 march | Patrika News

पुस्तकों के शौकीन हैं तो आईये यहां, मिलेगा हर साहित्य

locationआगराPublished: Mar 09, 2018 06:42:20 pm

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास आगरा में लगा रहा है पुस्तक मेला

book fair, agra book fair, agra college, dm agra, dm gaurav dayal, sahitya, rashtriya pustak nyas, books, bal sahitya, dr mps school
आगरा। अगर आप पुस्तकों के शौकीन हैं, तो ये खबर आपके लिए है। पुस्तक मेले का आयोजन आगरा में होने जा रहा है। दिल्ली बुक फेयर की तर्ज पर आगरा में भी पुस्तक मेले की शुरूआत शनिवार से हो रही है।राष्ट्रीय पुस्तक न्यास 10 से 18 मार्च तक आगरा पुस्तक मेले का आयोजन आगरा काॅलेज ग्राउंड पर करने जा रहा है।
पुस्तकों पर मिलेगी दस प्रतिशत की छूट
डॉ. एमपीएस वल्र्ड स्कूल में पुस्तक मेले की जानकारी देने के लिए राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने प्रेसवार्ता की। वार्ता के दौरान राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के सहायक संपादक डॉ. ललित किशोर मंडोरा, सहायक संपादक द्विजेन्द्र कुमार, सहायक निदेशक मयंक सुरोलिया, डॉ. एमपीएस ग्रुप के चैयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह, मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेशपुरी जी, दीपक और शहर के प्रमुख समाजसेवियों ने आयोजन संबंधित जानकारियां प्रदान कराईं। इस मौके पर सहायक संपादक द्विजेन्द्र कुमार ने बताया कि इस पुस्तक मेले में देश के सुप्रसिद्ध साहित्यकार, लेखक व संपादक एवं प्रकाशकों की पुस्तकों का भी विमोचन किया जायेगा। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, आगरा कॉलेज में पुस्तक प्रेमियों के लिए मेला लगा रहा है। यहां करीब 72 स्टॉल पर विभिन्न पुस्तकें मिलेंगी। हिंदी साहित्य से लेकर अंग्रेजी के साहित्यकारों की पुस्तकें यहां उपलब्ध होंगी। आगरा के छात्रों, लेखकों, प्रकाशकों और पुस्तक विक्रेताओं के उत्साह को देखते हुए राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत आगरा पुस्तक मेले का अयोजन शनिवार से कर रहा है। यह पुस्तक मेला आगरा काॅलेज के स्पोट्र्स ग्राउंड, आगरा में जिला प्रशासन आगरा एवं आगरा काॅलेज के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
सांस्कृतिक, बाल साहित्य सबकुछ मिलेगा पुस्तक मेले में
पुस्तक मेले के दौरान अनेक साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं बच्चों के कार्यशालाएं, गतिविधियां और संगोष्ठी के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। पुस्तक मेले में हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं की पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। मेले का उद्घाटन डाॅ. अरविंद कुमार दीक्षित, कुलपति, डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में गौरव दयाल, जिलाधिकारी-आगरा, अध्यक्ष, राष्ट्रीय पुस्तक न्यास बल्देव भाई शर्मा तथा डाॅ. अनिल कुमार गुप्ता प्रधानाचार्य, आगरा काॅलेज सम्मिलित होंगे। पुस्तक मेले के दौरान सभी प्रकाशकों, पुस्तक विक्रेताओं द्वारा सभी पुस्तकों की खरीद पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी और पुस्तकालयों को विशेष छूट प्रदान की जाएगी। पुस्तक मेले में प्रवेश निःशुल्क है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो