scriptआठवीं तक स्कूलों में फिर बढ़ाई गईं सर्दी की छुट्टियां, अब इस तारीख से लगेंगी कक्षाएं, 12वीं तक आया बड़ा अपडेट | Agra DM announces winter holidays till 24th January in schools till 8th | Patrika News
आगरा

आठवीं तक स्कूलों में फिर बढ़ाई गईं सर्दी की छुट्टियां, अब इस तारीख से लगेंगी कक्षाएं, 12वीं तक आया बड़ा अपडेट

School Holidays: उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए आगरा में आठवीं तक स्कूलों की छुट्टियां एक बार फिर बढ़ा दी गई हैं। डीएम ने इसका आदेश जारी किया है।

आगराJan 23, 2024 / 04:47 pm

Vishnu Bajpai

school_in_agra_update.jpg
UP School Holidays: यूपी समेत पूरे देश में ठंड का कहर जारी है। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के साथ अब दिन में भी भीषण सर्दी पड़ रही है। ऐसे में एक बार फिर आगरा में डीएम ने आठवीं तक स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। आगरा के जिलाधिकारी भानूचंद्र गोस्वामी ने ठंड अधिक होने के चलते यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 8वीं कक्षा तक के विद्यालयों की छुट्टी फिर बढ़ा दी है। अब 8वीं तक के सभी विद्यालय 24 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही 12वीं तक के छात्रों को भी बड़ी राहत दी है।
school_leave_notice_agra.jpeg

आगरा जिले में शीत लहर और ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। शीत लहर के कारण जिलाधिकारी ने एक बार फिर स्कूलों का अवकाश बढ़ाया है। कक्षा 8वीं तक के बच्चों के लिए 24 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। जनवरी की शुरुआत से ही आगरा भीषण ठंड की चपेट में है। भीषण ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने कक्षा 8वीं तक के विद्यालयों का अवकाश 24 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया है। अब विद्यार्थी 25 जनवरी को ही स्कूल जाएंगे। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालय पूर्वाह्न 10. 30 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यालय पूर्वाह्न 10. 30 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।

Hindi News/ Agra / आठवीं तक स्कूलों में फिर बढ़ाई गईं सर्दी की छुट्टियां, अब इस तारीख से लगेंगी कक्षाएं, 12वीं तक आया बड़ा अपडेट

ट्रेंडिंग वीडियो