scriptलॉकडाउन 4.0 में छूट के लिए शहरवासियों को करना होगा इंतजार, देहात में आज से सशर्त खुलेंगे बाजार | Agra Lockdown 4.0 guidelines city wait village market open condition | Patrika News

लॉकडाउन 4.0 में छूट के लिए शहरवासियों को करना होगा इंतजार, देहात में आज से सशर्त खुलेंगे बाजार

locationआगराPublished: May 20, 2020 11:12:50 am

Submitted by:

Mahendra Pratap

-सभी को कम स्टाफ के साथ करना होगा काम-मास्क लगाना व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूरी

लॉकडाउन 4.0 में छूट के लिए शहरवासियों को करना होगा इंतजार, देहात में आज से सशर्त खुलेंगे बाजार

लॉकडाउन 4.0 में छूट के लिए शहरवासियों को करना होगा इंतजार, देहात में आज से सशर्त खुलेंगे बाजार

आगरा. लॉकडाउन 4.0 के लागू होने के बाद भी आगरा शहरवासियों को छूट के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों को इस मामले में राहत मिली है। देहात में कंटेनमेंंट क्षेत्र को छोड़कर अन्य इलाकों में कुछ शर्तों के साथ बाजार, दुकानें व अन्य औद्योगिक इकाइयां बुधवार से खुलेंगी।
आगरा नगर निगम सीमा को कंटेनमेंट जोन मानते हुए यहां पाबंदियां फिलहाल लागू रहेंगी इस जोन से बाहर के हिस्सों में कुछ रियायतें दी गई हैं। देहात में कंटेनमेंंट क्षेत्र को छोड़कर अन्य इलाकों में बाजार, दुकानें व अन्य औद्योगिक इकाइयां बुधवार से सशर्त खोले जाने की अनुमति दी गई है। इस बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य है। सभी को कम से कम स्टाफ बुलाकर काम करना होगा। एक मीटर से ज्यादा दूरी रखनी होगी, साथ ही फेस मास्क लगाना जरूरी है। वहीं फैक्ट्रियों को सेनिटाइज कराना होगा।
जानिए इन तहसीलों में किस समय क्या खुलेगा:-

फतेहाबाद :- परचून, जनरल स्टोर, जूते चप्पल व कपड़े की दुकानें खुलेंगी। अगले दिन हार्डवेयर, इलेक्ट्रिकल, मोबाइल रिपेयरिंग, मोटर पार्ट व सीमेंट की दुकानें खुलेंगी। इन सभी दुकानों को चार घंटे तक खोला जाएगा। दुकानें खुलने का समय सुबह 6 से 10 बजे तक होगा।
एत्मादपुर :- किराना, गल्ला, बेकरी, अंडा, दवा की दुकानें, इलेक्ट्रानिक्स, कॉपी किताबें, जन सुविधा केंद्र सुबह आठ बजे से शाम 6 बजे तक खुलेंगे।

सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह आठ बजे से शाम 6 बजे तक मिठाई, घड़ी, चश्मा, जूता चप्पल, बर्तन व प्लंबर की दुकानें खुलेंगी।
मंगलवार गुरुवार और रविवार को कॉस्मेटिक सामान व कपड़े की दुकानें, स्ट्रीट वेंडर और पटरी वेंडर सुबह आठ बजे से शाम 6 बजे तक खुलेंगे।

वाहन वर्कशॉप, औद्योगिक इकाइयों व ढाबों को अनुमति लेने के बाद रोजाना आठ बजे से शाम 6 बजे तक खोला जा सकता है।
आठ बजे से शाम 6 बजे साइकिल, बाइक के पंक्चर, मरम्मत वाली दुकानें आबादी क्षेत्र से बाहर सुबह आठ बजे से शाम 6 बजे तक खुल सकेंगी।

ये नहीं खुलेंगे: नाई की दुकान, ब्यूटी पार्लर, रेजीडेंशियल होटल, मॉल्स व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स।
लॉकडाउन 4.0 में छूट के लिए शहरवासियों को करना होगा इंतजार, देहात में आज से सशर्त खुलेंगे बाजार
खेरागढ़ :-

सुबह 10 से पांच अनाज मंडी खुलेगी।

सुबह चार से आठ बजे तक फल व सब्जी की थोक की दुकानें खुल सकेंगी।

मेडिकल स्टोर के खुलने का समय सुबह आठ से 12 बजे तक रहेगा।
सुबह 6 से 10 बजे तक किराना की दुकानें खुलेंगी।

20, 22,24,26,28,30 मई को दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक जनरल स्टोर, कॉस्मेटिक, चूड़ियां, स्टेशनरी की दुकानें खुलेंगी।

दूध, पनीर व मिठाई की दुकान सुबह छह से आठ बजे व शाम चार बजे से छह बजे तक दिन में दो बार खुलेंगी।
कपड़ा, दर्जी, सर्राफ, बर्तन, हार्डवेयर, बिल्डिंग मैटेरियल, मोबाइल रिपेयरिंग, पंखा कूलर, आटो पार्ट व मोटर मैकेनिक, कृषि यंत्र व खाद बीज की दुकान दोपहर 12 से छह बजे तक 21,23,25,27,29,31 मई को खुलेंगी। सुचिता मिश्रा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो