Agra News: एसडीएम ने चिकत्सक से की अनोखी शादी, लिए आठ वचन
आगराPublished: Jun 29, 2023 04:19:09 pm
Agra News: ताजनगरी आगरा की चिकित्सक बेटी और यूपी सरकार के एसडीएम की अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। बिना खर्च के भारत माता की प्रतिमा के सामने फेरे लेकर दोनों एक दूजे के हो गए हैं।


बुधवार को आगरा में अनोखे तरीके से हुई शादी चर्चा का विषय बनी हुई है
Agra News: आगरा में बुधवार हुई अनोखी शादी में वर-वधू ने अग्नि के स्थान पर भारत माता को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। फेरों में सात की जगह आठ वचन लिए गए। आठवां वचन देश और धर्म की रक्षा का लिया गया। शादी लोगों के बीच में चर्चा का विषय बनी हुई है।