आगरा

438 स्थानों पर चार लाख से अधिक वोटर आज लिख रहे हैं 12 प्रत्याशियों की तकदीर

आगरा उत्तर विधानसभा सीट उप चुनाव का मतदान संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना। मंडी समिति से रवाना की गई पोलिंग पार्टियां।

आगराMay 19, 2019 / 06:50 am

अमित शर्मा

उप चुनाव: 4,09,346 मतदाता, 92 मतदान केंद्रों पर 12 प्रत्याशियों के भाग्य का करेंगे फैसला

आगरा। आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 19 मई को मतदान हो रहा है। आगरा की उत्तरी विधानसभा तत्कालीन बीजेपी विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन के बाद खाली हुई है। 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। रविवार को इनकी किस्मत ईवीएम में कैद हो जायेगी। चुनाव के लिए 92 मतदान केंद्र, 438 बूथ बनाये गए हैं। चुनाव प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए 25 माइक्रोऑब्जर्वर, चार जोनल और 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
जगन प्रसाद गर्ग के निधन से रिक्त हुई सीट
आपको बता दें कि विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन के चलते आगरा उत्तर विधानसभा सीट रिक्त हुई थी जिस पर चुनाव आयोग में लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में मतदान संपन्न कराने के निर्देश जारी किए थे। इस विधानसभा सीट पर कुल 12 प्रत्याशी चुनावी समर में हैं। 92 मतदान केंद्रों पर 438 मतदान बूथ हैं, जिन पर 409346 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकप्रिय विधायक स्वर्गीय जगन प्रसाद गर्ग का उत्तराधिकारी चुनने के लिए ईवीएम का बटन दबाएंगे।
शाम छह बजे तक मतदान
शनिवार को आगरा उत्तर विधानसभा उपचुनाव के मतदान को संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां मंडी समिति से रवाना की गईं। सुबह 8 बजे से पोलिंग पार्टियों को रवाना करने का काम प्रारम्भ हुआ जो अंतिम पार्टी के रवाना होने तक चलता रहा। ये पोलिंग पार्टी आज मतदान करा रही हैं। शाम छह बजे तक मतदान चलेगा।
 

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Home / Agra / 438 स्थानों पर चार लाख से अधिक वोटर आज लिख रहे हैं 12 प्रत्याशियों की तकदीर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.