scriptपाकिस्तानी टिड्डियों की वजह से आधा आगरा शहर रहा पूरे दिन प्यासा | Agra Pakistani Locusts Attack Lightning Missing Water Thirsty | Patrika News

पाकिस्तानी टिड्डियों की वजह से आधा आगरा शहर रहा पूरे दिन प्यासा

locationआगराPublished: Jul 01, 2020 06:14:06 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

इन्हीं टिड्डियों ने आधे आगरा शहर को एक दिन के लिए प्यासा रख दिया।

पाकिस्तानी टिड्डियों की वजह से आधा आगरा शहर रहा पूरे दिन प्यासा

पाकिस्तानी टिड्डियों की वजह से आधा आगरा शहर रहा पूरे दिन प्यासा

आगरा. पेठे के लिए मशहूर आगरा शहर में करोड़ों पाकिस्तानी टिड्डियों ने सोमवार शाम हमला बोल दिया। टिड्डियों ने जहां भी पेड़ पौधे देखे वहीं बैठ कर शहर की हरियाली गायब करने लगीं। पर इन्हीं टिड्डियों ने आधे आगरा शहर को एक दिन के लिए प्यासा रख दिया। वजह यह हुई की संख्या में अधिक होने की वजह से जिस पेड़ पर यह टिड्डियों बैठी थी उसकी एक बड़ी टहनी टूट कर बिजली के तारों पर गिर गई। बिजली न होने से जीवनी मंडी वॉटरवर्क्स की मोटरें नहीं चल पाईं। और आधे शहर को पानी की सप्लाई न हो सकी।
सोमवार शाम टिड्डियों ने जीवनी मंडी वॉटरवर्क्स परिसर में मौजूद पेड़ों पर हमला किया तो पेड़ों की टहनियां बिजली के तारों पर गिरीं और तीन खंभों पर फॉल्ट हो गया। टोरेंट पावर के तकनीशियनों की मदद से जलकल विभाग की टीम ने पूरी रात मिलकर मरम्मत की। मरम्मत का काम मंगलवार शाम को पूरा हुआ और उसके बाद वॉटरवर्क्स शुरू होने के बाद पंपिंग स्टेशनों को शाम तक पानी पहुंचा, और करीब 7 बजे जलापूर्ति हो सकी।
महाप्रबंधक, जलकल आरएस यादव ने बताया कि रात में टिड्डी दल के हमले से जीवनी मंडी वॉटरवर्क्स पर बिजली में फॉल्ट हो गए, जिन्हें रातभर की कड़ी मेहनत के साथ दूर किया गया। सुबह बिजली आने के बाद प्लांट चलाया जा सका। दोपहर में आपूर्ति शुरू की गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो