ये खबर भी पढ़ सकते हैं: व्हाट्सएप, टिवटर और फेसबुक चलाने वालों के लिए जरूरी खबर, ऐसा किया तो सीधे होगी जेल रोजाना पुलिस निकलेगी साइकिल से
वैसे तो यूपी डायल 100 की गाड़ियां शहर की सड़कों पर है। वहीं मोटरसाइकिल भी दौड़ रही है। लेकिन, आगरा पुलिस ने एक अनोखी शुरुआत की है। अब पुलिस साइकिल से भी घूमेगी। एसपी सिटी और एएसपी भीड़ भरे बाजारों में अपनी स्क्वाड के साथ साइकिल लेकर निकले। इसमें हमराह समेत छह सदस्य शामिल थे। पुलिस लाइन से निकलने के बाद स्क्वाड कलक्ट्रेट चौराहा से एमजी रोड पर पहुंचा। यहां से हरीपर्वत तक स्क्वाड के साथ एसपी सिटी ने साइकिल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने एमजी रोड की ट्रैफिक व्यवस्था, अतिक्रमण और पुलिस फोर्स की सक्रियता का हाल भी जाना। एसपी सिटी ने बताया कि अब स्क्वाड शाम को अलग-अलग सर्किल में नियमित रूप से निकलेगा।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: वीकेंड पर आगरा आ रहे हैं तो जाम से बचने के लिए जरूरी है ये खबर ये खबर भी पढ़ सकते हैं: केंद्र सरकार की इस नीति के चलते अब 28 सितम्बर को होगा भारत बंद
सेहत के लिए अच्छी है साइकिलिंग
एसएसपी पहले ही स्वास्थ्य, सेहत के लिए लोगों को जागरूक कर चुके हैं। पुलिस महकमे की अच्छी सेहत के लिए भी साइकिलिंग को बेहतर माना जा रहा है। साइकिल से पुलिस की गश्त को शहर में लोगों द्वारा सराहा जा रहा है।