scriptagra taj mahal yogi adityanath update news in hindi | योगी आदित्यनाथ ने इसलिए ताजमहल पर नहीं खोला राज, कह दी वही पुरानी बात | Patrika News

योगी आदित्यनाथ ने इसलिए ताजमहल पर नहीं खोला राज, कह दी वही पुरानी बात

locationआगराPublished: Oct 26, 2017 06:29:45 pm

Submitted by:

Santosh Pandey

आगरा को स्वच्छ रखने की विशेष जरूरत पर दिया जोर

yogi cm
yogi cm
आगरा। ताजमहल को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद छिड़ा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को आगरा दौरे पर थे। आगरा के कीठम में प्रेसवार्ता के दारौन उन्होंने बताया कि ताजमहल वास्तुकला का विशिष्ट नमुना है। जिसकी जैसी दृष्टि होगी वैसा ही देखेगा। उन्होंने ताजमहल पर कोई नया बयान नहीं दिया और न ही यह बताया कि ताजमहल स्मारक है या सांस्कृतिक स्थल। ताजमहल के संरक्षण और सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। सीएम ने कहा कि ताजमहल को लेकर कोई विवाद नहीं है। ताजमहल देश की धरोहर है। उन्होंने आगरा में सफाई अभियान को तेज करने की बात कही। जो भी पर्यटक मथुरा घूमने आए वो आगरा भी आए यूपी सरकार ऐसा काम कर रही है। आने वाले दिनों में इसके परिणाम दिखेेंगे।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.