आगरा। डॉ. भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी की 19 वें दिन हड़ताल समाप्त हो गई। कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित ने आज कर्मचारियों को बुलाया। उनसे वार्ता की और निलंबित कर्मचारियों में से एक महिला कर्मचारी की बहाली कर हड़ताल को खुलवा दिया। शेष चार कर्मचारियों के लिए चार दिन का समय मांगा गया है। ये था मामला कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित ने काम में लापरवाही और भ्रष्ट्राचार के आरोप में आगरा यूनिवर्सिटी के चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था। जिसमें गोपनीय विभाग के सीके जैन, रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात संजय यादव, एफीलेशन विभाग में तैनात भगवान सिंह, परीक्षा विभाग के ब्रजेश वर्मा के साथ टैक्नीकल प्रभारी सरबजीत कौर शामिल थीं। इन कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई के बाद यूनिवर्सिटी कर्मचारियों का गुस्सा फूंटा और कर्मचारियों ने हड़ताल का एलान कर दिया था। आज समाप्त हुई हड़ताल कुलपति विदेश यात्रा पर थे। वे 17 जुलाई को लौटकर आगरा आए। उन्होंने हड़ताल के 19 वें दिन यानि आज कर्मचारियों को अपने कार्यालय में बुलाया। कर्मचारियों से बातचीत की गई, जिसके बाद सरबजीत कौर को कुलपति ने बहाल करते हुए हड़ताल समाप्त करा दी। शेष चार कर्मचारियों के लिए कुलपति ने 10 दिन का समय मांगा है। आगरा यूनिवर्सिटी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने बताया कि अभी हड़ताल 10 दिन के लिए स्थगित की गई है। यदि कुलपति ने सभी का निलंबन वापस नहीं किया, तो 10 दिन बाद हड़ताल फिर शुरू कर दी जाएगी।