scriptAUTA के लिए मतदान शुरू, जानिए कौन कौन हैं मैदान में | Agra university teachers association AUTA election today | Patrika News

AUTA के लिए मतदान शुरू, जानिए कौन कौन हैं मैदान में

locationआगराPublished: Dec 15, 2017 12:17:18 pm

आगरा कॉलेज में चुनाव हो रहा है।

आगरा। आगरा यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन यानी डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (AUTA-औटा) के चुनाव की घड़ी आ गई है। शुक्रवार को निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हो रही। आगरा कॉलेज में चुनाव हो रहा है। मतदान का समय दो बजे तक है। इसके बाद तीन बजे से मतगणना होगी। इसके तत्काल बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। आगरा और अलीगढ़ मंडल के विश्वविद्यालय शिक्षक मतदान कर रहे हैं। अधिकांश जिलों से शिक्षक बसों में भरकर आए हैं। उनकी आवभगत की जा रही है।
1008 मतदाता

मीडिया प्रभारी डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री सहित 20 पदों के लिए 58 प्रत्याशी मैदान हैं। मतदाता को दो बैलेट पेपर दिए जाएंगे। सफेद रंग का मतपत्र औटा पदाधिकारियों के लिए होगा। पीले रंग का मतपत्र कार्यकारिणी और फुपुक्टा सदस्यों के लिए होगा। विश्वविद्यालय से संबद्ध आठ जिलों के 39 एडेड कॉलेजों के 1008 शिक्षक मतदान करेंगे। आगरा कॉलेज में सबसे ज्यादा 168 मतदाता हैं। मतदान स्थल पर पोस्टर बैनर प्रतिबंधित हैं। चुनाव अधिकारी आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके गुप्ता, डॉ. एसके खंडेलवाल, डॉ. वीरेंद्र मिश्रा, डॉ. रक्षपाल सिंह, डॉ. रंजीत सिंह भदौरिया हैं।
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी
अध्यक्ष एक चुना जाएगा। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हैं- डॉ. डीपी सिंह, आगरा कॉलेज, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह आरबीएस कॉलेज, डॉ. राजीव अग्निहोत्री सेंट जोंस कॉलेज, डॉ. ओमवीर सिंह वाष्र्णेय कॉलेज अलीगढ़, डॉ. यादुराज सिंह यादव केआर कॉलेज मथुरा, डॉ. शिवराज भारद्वाज बीएसए कॉलेज मथुरा, डॉ. मुकेश भारद्वाज डीएस कॉलेज अलीगढ़।
महामंत्री पद के प्रत्याशी
महामंत्री एक चुना जाएगा। प्रत्याशी हैं- डॉ. निशांत चौहान आरबीएस कॉलेज, डॉ. एके सिंह आरबीएस कॉलेज, डॉ. चंद्रशेखर शर्मा आगरा कॉलेज और डॉ. भूपेंद्र कटारा, आगरा कॉलेज। इनके अलावा उपाध्यक्ष तीन, संयुक्त सचिव दो, कोषाध्यक्ष एक, कार्यकारिणी सदस्य सदस्य 10 और फुपुक्टा के सदस्य 2 चुने जाने हैं। मुख्य लड़ाई अधयक्ष और महामंत्री पद के लिए होती है। सालों से जमे पदाधिकारी अपनों को जिताने में जुटे हुए हैं।
ये हैं वोटर
आगरा 401
फीरोजाबाद 141
मथुरा 107
मैनपुरी 34
अलीगढ़ 213
हाथरस 57
कासगंज 38
एटा 17

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो