scriptWeather Alert: अभी दो दिन और झुलसाएगा मौसम, 29 मई से आंधी बारिश के आसार | Agra Weather Forecast rain heat waves IMD monsoon 29 May | Patrika News

Weather Alert: अभी दो दिन और झुलसाएगा मौसम, 29 मई से आंधी बारिश के आसार

locationआगराPublished: May 26, 2020 10:30:03 am

Submitted by:

Mahendra Pratap

– मौसम विभाग ने जारी किया मॉनसून की सक्रियता का ग्राफ- इस साल उत्तर प्रदेश में औसत बारिश की उम्मीद- जून में यूपी में दस्तक देगा मॉनसून

Weather Alert: अभी दो दिन और झुलसाएगा मौसम, 29 मई से आंधी बारिश के आसार

Weather Alert: अभी दो दिन और झुलसाएगा मौसम, 29 मई से आंधी बारिश के आसार

आगरा. आजकल पूरा उत्तर भारत लू और गर्म हवाओं की चपेट में है। आसमान से आग बरस रही है। लोग परेशान हैं। वहीं सोमवार से नौतपा भी शुरू हो चुका है, इससे तापमान बढ़ने के आसार ज्यादा हो गए हैं। हालांकि इस बीच मौसम विभाग का अनुमान है कि फिलहाल दो दिनों तक भीषण गर्मी लोगों को बेहाल करेगी। 28 मई से पुरवाई बहने से गर्मी में थोड़ी कमी आएगी। वहीं 29 मई से आंधी, बारिश के आसार हैं। हालांकि उमस और गर्मी का क्रम मानसून के आने तक जारी रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक 28 मई से पुरवा हवाओं के प्रभाव से तापमान में कमी आनी शुरू हो जाएगी। 29 मई से उत्तर प्रदेश समेत देश के तमाम हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश व आंधी की आशंका है। इस दौरान तापमान 40 डिग्री के नीचे जा सकता है। बीते करीब एक हफ्ते से सूबे में लोग गर्म हवाओं के प्रकोप से परेशान हैं। आगरा समेत प्रदेश के कई जिलोंं का तापमान 45 पार हो चुका है। सोमवार को प्रदेश के पांच सबसे गर्म शहरों का तापमान 45 डिग्री पार रहा। सोमवार को सबसे गर्म शहर प्रयागराज रहा। यहां अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री दर्ज किया गया। 46.6 डिग्री तापमान के साथ दूसरे नंबर में बांदा रहा। आगरा प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा, यहां अधिकतम तापमान 46.3 दर्ज किया गया। इसके बाद झांसी में 46.2 डिग्री व वाराणसी में 45.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
20 से 22 जून के बीच यूपी में दस्तक देगा मॉनसून :- मौसम विभाग ने मॉनसून की सक्रियता का ग्राफ भी जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मॉनसून 20 से 22 जून के बीच यूपी में दस्तक देगा। हर बार की तरह इस बार भी पूर्वांचल के सोनभद्र के जरिए ही इसकी आमद होगी। सप्ताह भर में मॉनसून लखनऊ तक पहुंच जाएगा। इसके कुछ दिन बाद पूरे उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि इस बार मॉनसून सामान्य रहेगा। वहीं खेती किसानी के लिए मॉनसूनी बादल संजीवनी साबित होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो