scriptआगरा में बुधवार तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, आंधी के साथ बारिश का अलर्ट | Agra western disturbance impact weather Alert 6 may rain storm | Patrika News

आगरा में बुधवार तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, आंधी के साथ बारिश का अलर्ट

locationआगराPublished: May 05, 2020 02:51:51 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

सात मई से मौसम साफ हो जाएगाआठ मई के बाद 40 पार हो जाएगा पाराजानिए आने वाले दिनों में मौसम का हाल

आगरा में बुधवार तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, आंधी के साथ बारिश का अलर्ट

आगरा में बुधवार तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, आंधी के साथ बारिश का अलर्ट

आगरा. रविवार को हुई बारिश के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर लगातार तीसरे दिन मंगलवार को भी साफ दिखायी दे रहा है। ताजनगरी व आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए हुए हैं। सोमवार को भी दिनभर बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक रहा। इसके कारण लोगों को काफी राहत महसूस हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार तक बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा।
धूलभरी आंधी के साथ बारिश की संभावना :- मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री के आसपास ही रहेगा। दिन भर बादल छाए रहेंगे या आंशिक धूप निकलेगी। इस बीच धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। सात मई के बाद मौसम साफ होने लगेगा। आठ मई के बाद अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा सकता है।
स्वास्थ्य का रखें विशेष खयाल :- फिजिशियन डॉ. राजकुमार गुप्ता के मुताबिक मौसम में बार बार इस तरह का बदलाव कई बीमारियों को निमंत्रण देता है। खांसी, जुकाम, खराश, बुखार व वायरल आदि का खतरा बना रहता है। लिहाजा ऐसे में लोग स्वास्थ्य का विशेष खयाल रखें। फिलहाल ठंडे पानी का सेवन न करें। गुनगुना पानी पिएं, अगर नहीं पी सकें तो मटके का पानी पिएं लेकिन फ्रिज के पानी को पीने से परहेज करें। फ्रिज में अधिक समय तक रखी चीजों को खाने से बचें। हरी सब्जियों को अधिक मात्रा में खाएं लेकिन प्रयोग से पहले अच्छे से धो लें। विटामिन सी और डी युक्त पदार्थ लें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो