scriptAIMIM का मिशन 2019 हुआ तैयार, जानिए कैसे भाजपा को पटखनी देने की है तैयारी | AIMIM membership campaign in agra | Patrika News

AIMIM का मिशन 2019 हुआ तैयार, जानिए कैसे भाजपा को पटखनी देने की है तैयारी

locationआगराPublished: Sep 22, 2017 10:24:47 am

ऑल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

AIMIM

AIMIM

आगरा। ऑल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। यूपी विधानसभा चुनाव में भले ही पार्टी को लाभ नहीं मिला, लेकिन 2019 के लिए अब पार्टी को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान शुरू कर दिया गया है। एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष अल्हाज़ मुहम्मद इदरीस अली ने इस अभियान को शुरू कर दिया है।
ये होंगे कार्यक्रम
पार्टी हाईकमान की ओर से जारी निर्देश के अनुसार जिलाध्यक्ष अल्हाज़ मुहम्मद इदरीस अली ने काम शुरू कर दिया है। इसके तहत नुक्कड़ सभा व सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न मुद्दों पर भाजपा की पोल खोली जा रही है, तो वहीं पार्टी की नीतियों से प्रभावित लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई जा रही है। अल्हाज़ मुहम्मद इदरीस अली ने बताया कि आगरा में सभी स्थानीय स्तर के मुद्दों को उठाया जा रहा है। जिसमें आगरा की सबसे बड़ी समस्याओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
यहां होनी हैं सभाएं
अल्हाज़ मुहम्मद इदरीस अली ने बताया कि ये अभियान शनिवार को शुरू किया जा रहा है। नई आबादी कर्बला न्यू आगरा में पहली नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 24 नवम्बर को को सुबह 09:00 बजे स्थान आजम पाड़ा शाहगंज आगरा में नुक्कड़ सभा और सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसी दिन 11 बजे आलमगंज लोहामंडी में सदस्यता अभियान और नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा दोपहर 01:00 बजे स्थान नाई की मंडी आगरा, दोपहर 03:00 बजे स्थान नई बस्ती आगरा, शाम 05:00 बजे स्थान नगला देव जीत और अब्बास नगर, 7:00 बजे स्थान कमाल खाँ पर सदस्यता अभियान और नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा।
हर रोज होंगे प्रोग्राम
अल्हाज़ मुहम्मद इदरीस अली ने बताया कि हर रोज ये आयोजन होने हैं। प्रयास रहेगा, कि एआईएमआईएम आगरा की हर बस्ती और प्रत्येक क्षेत्र में घर घर तक पहुंचे और लोगों से सीधी पहुंच बनाए। उन्होंने बताया कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर यह सदस्यता अभियान चलाया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो