scriptप्रथम चरण का मतदान शुरू होते ही सपा, बसपा और रालोद गठबंधन को मिली बड़ी खुशखबरी, ये बड़ी पार्टी भी आ गई साथ, बढ़ जायेंगी भाजपा की मुश्किलें | AIMIM support sp bsp rld alliance in lok sabha chunav 2019 big news | Patrika News

प्रथम चरण का मतदान शुरू होते ही सपा, बसपा और रालोद गठबंधन को मिली बड़ी खुशखबरी, ये बड़ी पार्टी भी आ गई साथ, बढ़ जायेंगी भाजपा की मुश्किलें

locationआगराPublished: Apr 11, 2019 11:38:11 am

जिलाध्यक्ष मोहम्मद इदरीश अली ने बताया कि आगरा और फतेहपुर सीकरी दोनों ही सीट पर इस फैसले से गठबंधन को बड़ा फायदा मिलेगा।

आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 (Loksabha Election 2019) के प्रथम चरण का मतदान शुरू हुआ, तो वहीं सपा, बसपा और रालोद गठबंधन को बड़ी खुशखबरी मिल गई। ऑल इण्डिया मजलिस -ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्हाज बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी व प्रदेश अध्यक्ष अल्हाज शौकत अली ने उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा, राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन को समर्थन देने का ऐलान कर दिया। जिलाध्यक्ष मोहम्मद इदरीश अली ने बताया कि आगरा और फतेहपुर सीकरी दोनों ही सीट पर इस फैसले से गठबंधन को बड़ा फायदा मिलेगा।
ये दी जानकारी
जिलाध्यक्ष मोहम्मद इदरीश अली ने बताया कि पार्टी हाईकमान के आदेश के बाद स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं को बता दिया गया है कि 18 अप्रैल को आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा पर होने वाले मतदान के लिये गठबंधन का साथ देना है। बता दें कि पार्टी द्वारा पूर्व में आगरा और फतेहपुर सीकीर दोनों ही सीट पर प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया गया था, लेकिन बाद में दोनों जगह से प्रत्याशी न उतारने का फैसला लिया गया।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

ट्रेंडिंग वीडियो