scriptभाजपा के लिए दो राज्यों में अखिलेश यादव ने बढ़ाई मुश्किलें, चुनाव के लिए इस नेता सौंपी बड़ी जिम्मेदारी | akhilesh yadav appointment ram sahay yadav for mp rajasthan elections | Patrika News

भाजपा के लिए दो राज्यों में अखिलेश यादव ने बढ़ाई मुश्किलें, चुनाव के लिए इस नेता सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

locationआगराPublished: Nov 17, 2018 04:09:55 pm

मैनपुरी, आजमगढ़ में मिली थी सपा को बड़ी जीत, विधानसभा चुनाव में अब निगाहें मध्यप्रदेश और राजस्थान पर

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

आगरा। उत्तर प्रदेश में लोकसभा 2019 का चुनाव सभी पार्टियों के लिए अहम है। भारतीय जनता पार्टी ने जहां इस चुनाव में 80 सीटें जीतने के लिए कई कार्यक्रम बनाए हैं, वहीं समाजवादी पार्टी भाजपा खेमे में सेंध लगाने के लिए भरकस प्रयास कर रही है। लेकिन, समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के साथ साथ मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी चुनाव जीतने के लिए कमर कस रही है। एक ओर जहां मोदी लहर में भाजपा मैनपुरी, आजमगढ़ की सीट भाजपा नहीं हिला सकी थी। इस सीट को जिताने के लिए रामसहाय यादव को लोकसभा चुनाव 2014 का प्रभारी बनाया गया था। अब अखिलेश यादव ने अपने तरुप के इक्के माने जाने वाले नेता को राजस्थान और मध्यप्रदेश के लिए जगह दी है।
akhilesh yadav
मैनपुरी और आजमगढ़ में मिली थी सपा को जीत
रामसहाय यादव को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2012 के विधानसभा चुनाव में मथुरा जिले का प्रभारी बनाया गया था। इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रभारी के रूप में बागपत और आजमगढ़ में भेजा। जब उपचुनाव मैनपुरी हुआ तो वहां उन्हें भेजा गया। मैनपुरी और आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी ने भाजपा को करारी पटखनी दी थी। वहीं 2017 में विधानसभा के चुनावों में मैनपुरी, अयोध्या, अंबेडकर नगर भदोही जैसे जिलों में प्रभारी के रूप में भेजा गया। वहीं अब राजस्थान जैसे प्रदेश में प्रभारियों की लिस्ट में जगह दी गई है। इससे समाजवादी पार्टी खेमे में उत्साह है।
राजस्थान और मध्यप्रदेश में सपा पेश करेगी बड़ी चुनौती
रामसहाय यादव को राजस्थान और मध्यप्रदेश में जगह देने के बाद यहां समाजवादी पार्टी बड़ी चुनौती पेश करने के लिए बेताब है। भारतीय जनता पार्टी से इन दिनों सवर्ण समाज एससी एसटी एक्ट को लेकर खासा आक्रोशित है। वहीं समाजवादी पार्टी चुनावों में भाजपा सरकार के झूठे वादों को जनता के बीच रखकर चुनौती दे रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो