scriptBreaking: अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी किये घोषित, टूंडला से धनगर को मिला टिकट | akhilesh yadav declared UP vidhan sabha upchunav candidate big news | Patrika News

Breaking: अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी किये घोषित, टूंडला से धनगर को मिला टिकट

locationआगराPublished: Aug 30, 2019 02:20:39 pm

महाराज सिंह धनगर एक बार फिर मौका दिया है।

Breaking: अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी किये घोषित, टूंडला से धनगर को मिला टिकट

Breaking: अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी किये घोषित, टूंडला से धनगर को मिला टिकट

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने टूंडला विधानसभा से पूर्व में प्रत्याशी घोषित किए गए महाराज सिंह धनगर को एक बार फिर मौका दिया है। महाराज सिंह धनगर का टिकट टूंडला से फाइनल हो गया है। बता दें कि महाराज सिंह धनगर का टिकट 2017 के विधानसभा चुनाव में फाइनल हो गया था, लेकिन चुनाव से एक माह पूर्व उनका टिकट काटकर भाजपा छोड़कर आए शिव सिंह चक को दे दिया गया था।
रामगोपाल के करीबी हैं महाराज सिंह
महाराज सिंह धनगर आगरा का रहने वाले हैं और समाजवादी पार्टी के महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं। महाराज सिंह को आगरा लोकसभा से भी सपा से चुनाव लड़ने का मौका मिला चुका है, लेकिन मोदी लहर में उनको हार का सामना करना पड़ा था।
यहां लड़ाई हुई कांटे की
बता दें कि बहुजन समाज पार्टी ने टूंडला विधानसभा के उपचुनाव में सुनील चित्तोड़ को चुनाव मैदान में उतारा है। ये सीट दो बार बसपा के खाते में जा चुकी है। इसके बाद 2017 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल ने इस सीट से जीत दर्ज की। अब इस सीट पर सपा, भाजपा और बसपा तीनों की ही नजर लगी हुई है। लोकसभा चुनाव 2019 में एसपी सिंह बघेल को आगरा लोकसभा से भाजपा ने टिकट दिया। आगरा से सांसद चुनने के बाद टूंडला विधानसभा पर उपचुनाव होने जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो