scriptअखिलेश यादव के सामने अनेक चुनौतियां | Akhilesh Yadav face challaenge in Samajwadi party hindi news | Patrika News

अखिलेश यादव के सामने अनेक चुनौतियां

locationआगराPublished: Oct 05, 2017 05:49:04 pm

सबसे बड़ी बात तो यह है कि उन्हें समाजवादी कुनबे को एक करना होगा। शिवपाल सिंह की ओर से दी जा रही चुनौती सबसे बड़ी होगी।

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

आगरा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक रहे मुलायम सिंह यादव की अनुपस्थिति में अध्यक्ष चुने गए अखिलेश यादव के समक्ष कई चुनौतियां हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि उन्हें समाजवादी कुनबे को एक करना होगा। शिवपाल सिंह की ओर से दी जा रही चुनौती सबसे बड़ी होगी। ऐसा माना जा रहा है कि अब शिवपाल कभी भी नई पार्टी का गठन कर सकते हैं। मुलायम सिंह यादव के आगरा में हुए अधिवेशन में भाग लेने की अटकलों के बीच शिवपाल ने अखिलेश यादव को फोन पर बधाई दी थी। 2019 के आम चुनाव में सपा का प्रदर्शन भी अखिलेश यादव की लोकप्रियता का पैमाना होगा।
शिवपाल का नाम नहीं लिया
राष्ट्रीय अधिवेशन में अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पारवारिक कलह को नजरअंदाज करने की प्रयास किया। प्रेसवार्ता में भी उन्होंने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। हां, अफने भाषण के दौरान मुलायम सिंह यादव का कई बार जिक्र किया। शिवपाल सिंह यादव का एक बार भी नाम नहीं लिया। साफ है कि असली मामला शिवपाल का है।
सपा के लिए आगरा शुभ
आगरा में सम्मेलन के औचित्य पर उनका कहना था कि यह शहर सपा के लिए हमेशा शुभ रहा है। इसीलिए सम्मेलन यहां आयोजित किया गया है। सम्मेलन में अध्यक्ष के चुनाव के बाद राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव पेश किए गए। पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान , प्रोफेसर रामगोपाल यादव आदि ने सुझाव औऱ संशोधन रखे।

2019 की तैयारी
इतना तय है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के निशाने पर भारतीय जनता पार्टी ही रहेगी। श्री यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार का विकास से कोई लेना देना नही है। चुनाव से पहले कुछ ऐसा मुद्दा छेड़ देंगे जिससे लोग भ्रम में पड़ जाएंगे और उनका वोट हासिल करने का प्रयास होगा। इससे सावधान रहना। देश के हालात किसी से छिपा नही है। हर वर्ग परेशान है। अच्छे दिन वालों से लोग निराश है। किसान संकट में है। नोटबंदी से केवल बैंकों का फायदा हुआ है। आम आदमी का कोई फायदा नहीं हुआ है। जीएसटी से व्यापारी संकट में है। नोटबंदी ने अर्थव्यवस्था को तहस नहस कर दिया है। नौजवानों के पास नौकरी नहीं है। बेरोजगारी बढ़ रही है। 2019 में सपा की ताकत बढ़ानी है। काफी संख्या में सांसदों का चुन कर आना जरूरी है।

ट्रेंडिंग वीडियो