scriptअखिलेश यादव का यूपी और केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला | AKhilesh yadav press conference before national convention in agra | Patrika News

अखिलेश यादव का यूपी और केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला

locationआगराPublished: Oct 04, 2017 07:44:57 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

सपा के अधिवेशन में राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी। सरकार ने किसानों और व्यापारियों के साथ धोखा किया है।

अखिलेश यादव

अखिलेश यादव

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत की। शिवपाल सिंह के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि आशीर्वाद भी दिया औऱ बधाई भी दी है। यह भी कहा कि राष्ट्रीय सम्मेलन आगरा में होने जा रहा है। राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी। आने वाले समय में और प्रदेशों में कैसे फैलें, इस पर भी चर्चा होगी। उत्तर प्रदेश सरकार पर प्रहार किया। नोटबंदी और जीएसटी को गलत बताया। यह भी कहा कि सरकार ने किसानों और व्यापारियों के साथ धोखा किया है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे

सरकार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की जांच की। देश की सबसे बड़ी संस्था से जांच कराई, क्लीन चिट दी। जहां तक एस्टीमेट का सवाल है, लखनऊ की रिंग रोड बन रही है, उसका भी जरा पता कर लो कि प्रति किलोमीटर कितना खर्चा आ रहा है। जो एक्सप्रेस वे बना है, उसकी जांच हो सकती है। सब सच्चाई सामने आ जाएगी। आप हमारे साइकिल ट्रैक की चिंता कर रहे हो, प्रधानमंत्री से लेकर देश के सब नेता कह रहे हैं कि लोगों को बाथरूम में जाकर बाथरूम करना चाहिए अगर तुम्हारे बाथरूम में कोई नहीं जा रहा है तो हमारे साइकिल ट्रैक से क्या शिकायत है। कोई साइकिल से चलता है और मौत हो जाती है, तो हमारी सरकार 10 लाख रुपये देगी।
किसानों के लिए क्या किया

किसानों के लिए क्या किया है, ये बताए भाजपा सरकार। किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी। नोटबंदी के बारे में पूरे चुनाव में कहा कि नोट काला सफेद नहीं होता। हमारा आपका लेन-देन काला सफेद होता है। अब शायद नया नोट आ गया है तो वह शायद भ्रष्टाचार की श्रेणी में नहीं आता है। तमाम अर्थशास्त्रियों ने जो कहा था, वह सच्चाई सामने दिखाई दे रही है।
जीएसटी से व्यापारियों के साथ धोखा

जीएसटी (वस्तु एवं सेवाकर) से व्यापारियों के साथ धोखा हुआ है। जीएसटी के लिए बहुत बड़ा सेलिब्रेशन हुआ कहा था कि जीएसटी से मंहगाई पर नियंत्रण होगा और कारोबार में सहूलियत होगी। जीएसटी से कारोबार रुक गया है। व्यापारी निराश हैं। उन्हें दवाइयों पर निर्भर रहना होता है। मानसिक रूप से व्यापारी परेशान है। उसे कल के व्यापार पर कोई भरोसा नहीं है। देश की अर्थव्यवस्था चौपट कर दी है। किसान के साथ धोखा हुआ है। छात्र और नौजवानों को रोजगार नहीं है। जीडीपी नीचे जाती है तो रोजगार छिनते हैं। भारतीय जनता पार्टी मुख्य मुद्दों से ध्यान हटाकर ऐसे मुद्दे लाती है, जिन पर बहस हो। इन्होंने डिजिटल इंजडिया के साथ गाय, गोबर, श्मशान, कब्रिस्तान पर भी वोट मांगा था।
उत्तर प्रदेश सरकार पर प्रहार

उत्तर प्रदेश की सरकार का बजट विकास रोकने वाला है। न कोई बड़ा पुल बन रहा है। न कोई बडी सड़क बन रही है। न बिजली के इंतजामों में कोई लाभ हुआ है। स्वास्थ्य सेवाएं भी ठप दिखाई दे रही है। सरकार अपनी कमियां छिपाने के लिए जांच के बाद जांच कर रही है। गोरखपुर इसका उदाहरण है। सरकार स्वीकार नहीं कर रही है कि ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की जान गई है। उत्तर प्रदेश का विका रुक गया तो तो देश का विकास भी रुक जाएगा।
ताजमहल के बारे में

ताजमहल से बड़े पैमाने पर लोगों की रोजी-रोटी जुड़ी हुई है। ताजमहल कोई बहुत बड़ी चीज न हो, लेकिन भारत की पहचान भी है। यहां पर हिन्दू, मुसलमान, सिख, ईसाई एकता दिखाई देती है। कारोबार में तो दिखाई देती है। भारतीय जनता पार्टी जानबूझकर अलग मुद्दे लाएगी। समाजवादियों ने तो आगरा की सड़क लखनऊ से जोड़ दी। इनररिंग रोड की मांग होती थी, हमने बना दी। आगरा वालों से बेहतर कोई नहीं समझ सकता है। आगरा वालों ने नौ विधायक जिताए हैं। आसपास सब जीत गए। उनसे पूछो कि ताजमहल अच्छा है या खराब है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो