scriptआगरा में पीएम मोदी की रैली से पहले अखिलेश ने कसा तंज, सपाइयों में जोश का संचार | akhilesh yadav tweet on pm modi railly in agra | Patrika News

आगरा में पीएम मोदी की रैली से पहले अखिलेश ने कसा तंज, सपाइयों में जोश का संचार

locationआगराPublished: Jan 09, 2019 12:32:01 pm

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा देश के प्रधान ताजमहल से प्रेम मोहब्बत का पाठ पढ़कर जाएंगे

pm modi, narendra modi, pm narendra modi, modi railly in agra, pm railly, kothi meena bazar, bjp, bhartiya janata party, congress, congress party, loksabha election, 2019 loksabha election, loksabha election, taj mahal, internationl airport, gangajal

आगरा में पीएम मोदी की रैली से पहले अखिलेश ने कसा तंज, सपाइयों में जोश का संचार

आगरा। बृज से लोकसभा चुनाव 2019 का शंखनाद करने आ रहे पीएम मोदी आज जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आने से पहले सूबे का सियासी पारा चढ़ गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रैली से पहले तंज कसा है। उनके तंज पर सपाइयों में जोश का संचार हो गया है। गौरतलब है कि मोदी की रैली में विरोध प्रदर्शन के लिए किसान, सपाई और अन्य दलों के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नजरबंद किया है।
ट्वीट कर कहा कुछ ऐसा
सूबे की सियासत में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का ट्वीट सुर्खियों में है। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि उम्मीद है देश के प्रधान ताजमहल से प्रेम मोहब्बत का पाठ पढ़कर जाएंगे और अपने आनंद विहार के बाद यहां के आसपास के आलू, गन्ने और धन के किसानों के दुख दर्द भी उनके याद आएंगे। दिल्ली से यूपी इतना दूर पहले कभी न था कि उसके बदहाल किसानों और व्यापारियों की देश के सिरमौर को खबर न हो। बता दें कि इस रैली में शिरकत करने के लिए पीएम मोदी दोपहर 3:15 बजे कर्नाटक के बीदर से आगरा पहुंचेंगे। यहां करीब पौने चार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो