scriptमिट्टी की ढाय में दबकर एक मासूम बच्ची की मौत, चार गंभीर | An innocent girl dies after being buried in mud four serious in Agra | Patrika News

मिट्टी की ढाय में दबकर एक मासूम बच्ची की मौत, चार गंभीर

locationआगराPublished: Oct 11, 2021 11:54:14 am

Submitted by:

arun rawat

— आगरा के पिढौरा क्षेत्र के गांव रीठई का मामला, घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती।

accident

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। यूपी के आगरा में मिट्टी खोदते समय ढाय गिरने से पांच लोग दब गए। इसमें एक मासूम बच्ची की मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
यह भी पढ़ें—

महंगाई डायन खाय जात है…सुबह का नाश्ता करना भी हुआ महंगा

यह था पूरा मामला
थाना पिढौरा आगरा के गांव रीठई में सोमवार सुबह करीब 10 बजे महिला अनीता पत्नी खेतपाल, गुंजन पुत्री कंचन सिह, नितिन पुत्र गिरीश, अंशु पुत्र दिलीप, अवधेश पुत्र डिप्टी सिह, बीहड़ में मिट्टी खोद रहे थे। तभी ढाय गिरने से सभी उसमें दब गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीन बच्चे व एक महिला को मिट्टी से बाहर निकाला। गुंजन पुत्री कंचन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार में बच्ची की मौत से कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी है। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो