3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टिकट न मिलने वालों का पार्टी में बढ़ रहा असंतोष, टिकट बंटवारे को लेकर घमासान

— आगरा में टिकट न मिलने वाले नेता कर रहे पार्टी से बगावत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

arun rawat

•

Updated: 15 Jan 2022, 1:02 PM IST

internet pic

internet pic

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। जिसको पार्टी से टिकट नहीं मिलती वह बगावत करने लगता है। आज कल कुछ ऐसा ही हो रहा है। ताजनगरी आगरा में टिकट को लेकर घमासान मचा हुआ है। आगरा में एक तरफ विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गए हैं। दूसरी तरफ टिकट बंटवारे पर घमासान मचा है। टिकट से वंचित दावेदार कहीं बागी तेवर अपना रहे हैं, तो कहीं अपने समर्थकों को आगे कर पार्टी पर दवाब बना रहे हैं। टिकटों को लेकर असंतोष के कारण भाजपा, सपा-रालोद और कांग्रेस पूरे पत्ते नहीं खोल पा रहीं।
यह भी पढ़ें—

ताजनगरी से बरामद हुआ मीरजापुर से पांच दिन पहले अगवा हुआ युवक

10 फरवरी को होना है मतदान
आगरा जिले की नौ सीटों पर 10 फरवरी को मतदान होना है। बसपा सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। कांग्रेस ने सात, सपा-रालोद ने पांच प्रत्याशी घोषित किए हैं। भाजपा ने अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। पिछले दिनों हुए दलबदल से एक तरफ भगवा खेमे में असंतोष के स्वर उठ रहे हैं, जिसके कारण सूची में देर हो रही है। इसका असर शीर्ष नेतृत्व पर पड़ रहा है। जिनकी टिकट इस बार कट रही थी, असंतोष के बाद अब हाई कमान यू टर्न ले सकता है। कांग्रेस की प्रत्याशियों की घोषणा के बाद टिकट से वंचित दावेदार भी खुलकर सामने आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें—

दरोगा की पत्नी ने पति और ससुरालीजनों पर दर्ज कराया मुकदमा

बागी तेवर अपना रहे नेता
उधर, सपा-रालोद गठबंधन में टिकट से वंचित एक पूर्व विधायक ने बागी तेवर अपना लिए हैं। टिकटों को लेकर शुरू हुई ये रार क्या गुल खिलाएगी ये जल्द साफ हो जाएगा। भाजपा में टिकट के लिए सबसे ज्यादा दावेदार हैं। कई दिग्गजों ने लखनऊ और दिल्ली में डेरा डाल रखा है। सपा, रालोद और कांग्रेस में घोषित सीटों में बदलाव के लिए भी दावेदार सक्रिय हैं। राजनीतिक के जानकारों का कहना है कि बदले हुए समीकरणों में नीला खेमा भी घोषित प्रत्याशियों को बदल सकता है।

इन सीटों पर नहीं खुले पत्ते
भाजपा : एत्मादपुर, खेरागढ़, बाह, फतेहाबाद, फतेहपुर सीकरी, आगरा दक्षिण, उत्तर, ग्रामीण और छावनी
सपा : फतेहाबाद, एत्मादपुर, आगरा दक्षिण और आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र
कांग्रेस : आगरा छावनी और फतेहपुर सीकरी क्षेत्र

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश