scriptएग्जिट पोल के नतीजों के बीच ब्रज के ज्योतिषाचार्य की राहुल गांधी को लेकर चौंकाने वाली भविष्यवाणी, बोले राहुल भी बन सकते हैं पीएम लेकिन… | astrologer big prediction for rahul gandhi during exit poll results | Patrika News

एग्जिट पोल के नतीजों के बीच ब्रज के ज्योतिषाचार्य की राहुल गांधी को लेकर चौंकाने वाली भविष्यवाणी, बोले राहुल भी बन सकते हैं पीएम लेकिन…

locationआगराPublished: May 21, 2019 01:58:39 pm

Submitted by:

suchita mishra

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि प्रियंका गांधी राहुल गांधी के लिए कितनी फायदेमंद साबित होंगी।

rahul

rahul

एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने के बाद 2019 में मोदी सरकार बनने की चर्चा जोरों पर है। लेकिन इसके साथ ही गलियारों में इस बात की भी चर्चा है कि प्रियंका गांधी के राजनीति में आने का राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को कितना फायदा मिलेगा। सीधे शब्दों में कहें तो लोग देखना चाहते हैं कि प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री का दांव, कांग्रेस की डूबती नैया को कितना सहारा दे पाता है। जगह जगह लोग इन बातों को लेकर शर्तें लगा रहे हैं। ऐसे में ब्रज के ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बड़ी भविष्यवाणी की है और बताया कि प्रियंका हर हाल में राहुल और पार्टी के लिए फायदेमंद साबित होंगी। वहीं राहुल की कुंडली में भी प्रधानमंत्री पद का योग बताया।
राहुल गांधी की कुंडली की स्थिति
ज्योतिषाचार्य के अनुसार राहुल गांधी की मिथुन लग्न की कुंडली है। उनकी कुंडली के लग्न में सूर्य और मंगल है। दूसरे भाव में शुक्र, तीसरे में केतु, पंचम में गुरू, छठे में चंद्र, नवम भाव राहु, ग्यारहवें में शनि और बारहवें में बुध है। वहीं राहुल की कुंडली में 1 अप्रैल 2017 से मंगल की महादशा भी शुरू हो चुकी है जो कि 2024 तक चलेगी। वहीं 16 सितंबर 2018 को मंगल में गुरू आ गया और गुरू में फिलहाल चंद्र भी चल रहा है। ये स्थिति राहुल गांधी के लिए अनुकूल है। इस स्थिति के कारण ही कुछ समय पहले राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस ने तीन राज्यों में जीत हासिल की। इसका श्रेय राहुल गांधी को गया और उनका कद बढ़़ा।
ये है प्रियंका गांधी की ग्रहदशा
वहीं बात अगर प्रियंका गांधी की कुंडली की करें तो उनकी कुंडली भी मिथुन लग्न की है। दूसरे भाव में केतू है। छठे में चन्द्रमा, सप्तम में सूर्य, बुध, गुरू, अष्टम में राहू, नवम भाव में शुक्र, दशम भाव में मंगल, बारहवें में शनि है। प्रियंका गांधी की अभी शुक्र की महादशा चल रही है। शुक्र में शनि चल रहा है जो कि 2020 तक चलेगा। वहीं शनि में शुक्र चल रहा है जो कि 26 जून 2019 तक चलेगा। ये स्थिति इनके लिए बहुत अधिक तो नहीं लेकिन कुछ हद तक लाभदायक हो सकती है।
कांग्रेस और राहुल दोनों को लाभ पहुंचाएंगी प्रियंका
ज्योतिषाचार्य का कहना है कि दोनों भाई बहनों की कुंडली का आकलन करने पर पता चलता है कि दोनों की स्थिति इस समय एक दूसरे के लिए अनुकूल है। इस बार प्रियंका को व्यक्तिगत रूप से कोई बड़ा लाभ भले न मिल सके लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के लिए वे हमेशा लाभदायक रहेंगी। प्रियंका की राजनीति में आने का लाभ इस बार भी राहुल गांधी और पार्टी को मिलेगा। प्रियंका के सितारे पहले के मुकाबले कांग्रेस की कुल सीटों में बढ़त करेंगे। जिससे पार्टी की स्थिति मजबूत होगी। वहीं राहुल गांधी की प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
भविष्य में राहुल बन सकते हैं प्रधानमंत्री
ज्योतिषाचार्य का कहना है कि राहुल और प्रियंका दोनों की कुंडली में काफी कुछ मिलता जुलता है। यही कारण है कि दोनों एक दूसरे के सहयोगी हैं। गोचर में चल रहे गुरू के कारण दोनों की राशि में गजकेसरी योग बन रहा है। ये समय दोनों के लिए काफी हद तक लाभकारी सिद्ध होगा। हालांकि अभी राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के योग नहीं हैं, लेकिन भविष्य में उनके पीएम बनने की संभावना है। इसके लिए उन्हें इंतजार करना होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो