scriptब्रज से जीते ये प्रत्याशी हो सकते हैं पीएम मोदी के नए मंत्रिमंडल में शामिल | astrologer prediction chahar-baghel may be minister in modi cabinet | Patrika News

ब्रज से जीते ये प्रत्याशी हो सकते हैं पीएम मोदी के नए मंत्रिमंडल में शामिल

locationआगराPublished: May 30, 2019 10:04:26 am

Submitted by:

suchita mishra

ब्रज के ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र का कहना है कि राजकुमार चाहर और एसपी सिंह बघेल को मोदी के नए मंत्रिमंडल में मंत्री पद मिल सकता है।

PM narendra modi

PM narendra modi

लोकसभा चुनाव 2019 में प्रचंड जीत के बाद नरेंद्र मोदी 30 मई को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद के लिए दूसरी बार शपथ लेंगे। इस दौरान उनके साथ कई अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे। ऐसे में ब्रज के ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बड़ी भविष्यवाणी की है। ज्योतिषाचार्य का कहना है कि नए मंत्रिमंडल में आगरा से विजयी प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल और फतेहपुर सीकरी से राजबब्बर को हराकर जीत हासिल करने वाले राजकुमार चाहर दोनों को जगह मिल सकती है। जानिए कैसे?
modi
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक आगरा की राशि मेष है और फतेहपुर सीकरी की राशि धनु है। धनु राशि वर्तमान में आगरा के भाग्यस्थान पर है। वहीं राजकुमार चाहर की तुला राशि है जो कि आगरा की मेष राशि के हिसाब से सप्तम भाव में है और शुक्र उसको देख रहा है। इसके अलावा आज चंद्रमा मीन राशि में है। मीन राशि का चंद्रमा राजकुमार की राशि से छठे भाव का गोचर का चंद्रमा है, उस पर गुरू की दृष्टि पड़ रही है। ये स्थिति राजकुमार चाहर के लिए काफी भाग्यशाली है। ऐसे में राजकुमार चाहर को मंत्री बनाए जाने की प्रबल संभावना है।
वहीं एसपी सिंह बघेल की बात करें तो उनकी कुंभ राशि की है। कुंभ राशि आगरा की मेष राशि के हिसाब से 11वें भाव में है। जो सम्मान और प्रतिष्ठा का स्थान होता है, साथ ही लाभ का स्थान होता है। एसपी सिंह की कुंभ राशि से आगरा की राशि तीसरे भाव में है जो पराक्रम का भाव है। ये स्थितियां एसपी सिंह बघेल को आगरा के लिए लाभकारी बना रही हैं। इसके अलावा आज का मीन राशि का चंद्रमा एसपी सिंह का दूसरे भाव का गोचर का चंद्रमा है जो उनके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। मीन राशि के चंद्रमा पर गुरू की दृष्टि पड़ रही है। ये स्थितियां एसपी सिंह बघेल को लाभ पहुंचाने वाली हैं यानी एसपी सिंह बघेल को भी मंत्री पद दिया जा सकता है। यदि दोनों की स्थितियों का तुलनात्मक अध्ययन किया जाए तो दोनों के ही मंत्री बनने की संभावना है, लेकिन प्रबल संभावना राजकुमार चाहर की है। वहीं एसपी सिंह को यदि अभी मंत्री पद नहीं मिल सका तो आगे दिया जा सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो