scriptराजस्थान में कांग्रेस के ये नेता बनेंगे मुख्यमंत्री, जानिए ब्रज के ज्योतिषाचार्य की बड़ी भविष्यवाणी | astrologer prediction rajasthan cm between ashok gehlot sachin pilot | Patrika News

राजस्थान में कांग्रेस के ये नेता बनेंगे मुख्यमंत्री, जानिए ब्रज के ज्योतिषाचार्य की बड़ी भविष्यवाणी

locationआगराPublished: Dec 11, 2018 11:50:04 am

Submitted by:

suchita mishra

राजस्थान में सचिन पायलट और अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

cm candidate

cm candidate

राजस्थान में विधानसभा चुनाव परिणाम सामने आने के बाद कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती दिखाई दे रही है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि राजस्थान में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। यदि ऐसा होता है तो सवाल उठता है कि मुख्यमंत्री किसे बनाया जाएगा। बता दें कि राजस्थान में फिलहाल अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों को सीएम पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। ब्रज के ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र से जानते हैं क्या कहते हैं दोनों के सितारे, अशोक गहलोत और सचिन पायलट में से किसके सिर पर होगा मुख्यमंत्री का ताज —
ज्योतिषाचार्य का कहना है कि अशोक गहलोत की राशि मेष है और आज गोचर का चंद्रमा मकर राशि में दसवें भाव में है। ग्रहों की ये स्थिति उनके लिए काफी मजबूत है और उन्हें ही मुख्यमंत्री की कुर्सी दिलाएगी। वहीं सचिन पायलट की नामा राशि कुंभ है। मकर का गोचर का चंद्रमा 12वें भाव में है। 12वें भाव का गोचर का चंद्रमा अच्छा फल नहीं देता। लिहाजा सचिन के लिए सीएम बनने के लिए आसार काफी कम हैं।
बता दें कि राजस्थान के चुनाव परिणामों का आगरा पर भी सीधा असर पड़ता है क्योंकि आगरा का फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र राजस्थान की भरतपुर सीमा से जुड़ता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो