वैदिक सूत्रम चेयरमैन भविष्यवक्ता पंडित प्रमोद गौतम का कहना है कि वर्तमान में 11 अक्टूबर 2018 से गोचरीय ग्रह चाल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की उपलब्ध जन्मतिथि 22 अक्टूबर 1964 की मेष राशि की चन्द्र कुंडली से देवगुरु बृहस्पति ग्रह का आशीर्वाद नहीं है। यही सबसे बड़ा कारण रहा कि 11 अक्टूबर 2018 के बाद हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। दूसरा सबसे बड़ा कारण अक्टूबर 2018 से भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस की कुंडली में शत्रु भाव में नीच राशि में स्थित चन्द्रमा ग्रह की महादशा अवधि का आरम्भ होना है, जो कि अक्टूबर 2018 से लेकर आने वाले 10 वर्ष तक चलेगी। कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की वृशिक राशि की चन्द्र कुंडली पर 11 अक्टूबर 2018 से गोचरीय ग्रह चाल में देवगुरु बृहस्पति (Jupiter) ग्रह का आशीर्वाद 4 नवम्बर 2019 तक है, जो कि भारतीय जनता पार्टी को गोचरीय ग्रह चाल में देवगुरु बृहस्पति ग्रह के अपने शुभ आशीर्वाद से वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शुभ ग्रहों के आशीर्वाद के फलस्वरूप लोकसभा 2019 के चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी को केन्द्र में एक बार फिर दुबारा सरकार बनाने की तरफ महत्वपूर्ण निर्णायक भूमिका की तरफ ले जा सकता है।
पंडित प्रमोद गौतम का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा 2019 के चुनावों में पूरी तरह अपनी विजय को अपने पक्ष में करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान अध्य्क्ष अमित शाह के स्थान पर लोकसभा चुनावों के दौरान वर्ष 2014 में रहे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्य्क्ष राजनाथ सिंह को एक बार फिर लोकसभा 2019 के चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी का अध्य्क्ष बना देना चाहिए। क्योंकि राजनाथ सिंह की जन्मतिथि 12 फरवरी 1950 की वृशिक राशि की चन्द्र कुंडली से 11 अक्टूबर 2018 से देवगुरु बृहस्पति ग्रह का आशीर्वाद गोचरीय ग्रह चाल में 4 नवम्बर 2019 तक बना हुआ है। क्योंकि तीनों की ही राशि वृशिक है और उन तीनों पर ही 11 अक्टूबर 2018 से देवगुरु बृहस्पति ग्रह का आशीर्वाद 4 नवम्बर 2019 तक है। कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए ग्रहोंनुसार राजनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी के लिए एक सकारात्मक अध्य्क्ष साबित हो सकते हैं।