scriptपाक पीएम इमरान खान को लेकर ज्योतिषाचार्यों ने की ये बड़ी भविष्यवाणी, 6 मार्च तक ये ग्रह रहेगा भारी, इसलिये… | Astrologers big prediction about Pakistan After Air Strike In POK | Patrika News

पाक पीएम इमरान खान को लेकर ज्योतिषाचार्यों ने की ये बड़ी भविष्यवाणी, 6 मार्च तक ये ग्रह रहेगा भारी, इसलिये…

locationआगराPublished: Feb 27, 2019 02:30:52 pm

भारतीय वायुसेना द्वारा LOC पार कर Pakistan occupied Kashmir में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के कई ठिकानों को नष्ट कर दिया गया।

Air Strike In POK

Air Strike In POK

आगरा। भारतीय वायुसेना द्वारा LOC पार कर Pakistan occupied Kashmir में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के कई ठिकानों को नष्ट कर दिया गया। इस हमले के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। जिसके बाद देश में अलर्ट घोषित हो चुका है। ज्योतिषाचार्य ने भी पाकिस्तान को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। ज्योतिषाचार्य और वैदिक सूत्रम के चेयरमैन पंडित प्रमोद गौतम का कहना है कि भारत को 6 मार्च तक विशेष सतर्कता की प्रबल आवश्यकता है, क्योंकि पाकिस्तान इस हमले का बड़े स्तर पर जवाब दे सकता है।

ये बन रहा योग
7 मार्च से असुरों का सेनापति चाण्डाल ग्रह राहु स्वतन्त्र होकर पाकिस्तान की चन्द्र राशि मिथुन पर अपनी उच्च अवस्था में विराजमान हो रहे है, जो पाकिस्तान को छल के माध्यम से भारत पर बदले की कार्रवाई करने के लिए उकसायेगा। उन्होंने बताया कि राहु, मिथुन राशि पर शक्तिशाली अवस्था में होता है, इसलिए उसकी रणनीति बड़ी पेचीदा और छुप कर छल से अचानक आक्रमणकारी होगी। इसलिए भारत को विशेषकर 6 मार्च तक विशेष सतर्क रहने की प्रबल आवश्यकता है।
ये है ग्रहों की चाल
वर्तमान में भारत देश की चन्द्र राशि कर्क पर 6 मार्च तक गोचरीय ग्रह चाल में राहु विराजमान है, जो कि 7 मार्च से अपना राशि परिवर्तन करेगा। वर्तमान में स्थित कर्क राशि से वक्री अवस्था में मिथुन राशि में स्थित हो जाएगा। 7 मार्च 2019 से आने वाले डेढ़ वर्ष तक, जो भारत को वर्तमान की विपरीत परिस्थितियों से बाहर निकलने में मदगार साबित होगा। राहु वैदिक प्राचीन पौराणिक समुद्र मंथन काल से ही राहु की महाशत्रुता है चन्द्रमा से, क्योंकि स्वतन्त्र भारत की चन्द्र लग्न की राशि कर्क है, इसलिए भारत को इस समय वर्तमान में 6 मार्च तक विशेष सयंम और धैर्य की प्रबल आवश्यकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो