आगरा

त्योहार पर सफर करते समय रहे सावधान, मायके आ रही महिला के साथ हुई बड़ी वारदात

आॅटो से लाखों पार कर दिया लाखों रुपये जेवरों से भरा बैग

आगराAug 23, 2018 / 05:11 pm

अभिषेक सक्सेना

loot

आगरा। त्योहार आते ही आॅटो गैंग सक्रिय हो गया है। रक्षाबंधन का त्योहार मायके में मनाने के लिए आ रही एक महिला टप्पेबाजी का शिकार हो गई। आॅटो में बैठी महिला ने जेवरों से भरा बैग पार कर दिया। जब इस बात की जानकारी टप्पेबाजी की शिकार महिला को हुई तो वो हैरान रह गई। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
ये खबर भी पढ़ सकते हैं: आईपीएस अफसर का काम करने का अलग अंदाज, साइकिल ने मचा रखी है खलबली

आॅटो में बैठी अन्य महिला ने बनाया शिकार
गुरुवार दोपहर मध्य प्रदेश के दतिया के गांव जनकपुर की निवासी सुमन यादव पत्नी पवन यादव अपने भाई के साथ एत्मादपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला केहरी में आ रही थी। सुमन ने रामबाग से ऑटो में बैठ गई जिसमें पहले से ही चार अन्य महिला सवार थीं। इनमें से दो महिलाएं कुबेरपुर उतर गईं। जब सुमन ने बैग में हाथ डाला तो बैग में रखे एक जंजीर, चार सोने की अंगूठी, एक मंगलसूत्र, छह सोने की चूड़ियां और एक मोबाइल गायब थे। बैग से आभूषणों को गायब देख महिला के होश फाख्ता हो गए। महिला के घटना की जानकारी भाई को दी। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई।क्षेत्राधिकारी एत्मादपुर अतुल कुमार सोनकर और थानाध्यक्ष एत्मादपुर एफ एस भदौरिया घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी।
ये खबर भी पढ़ सकते हैं: सवर्णों ने किया बंद का ऐलान, एससी एसटी एक्ट का विरोध हुआ तेज

कई महीनों से हो रहीं वारदातें
एत्मादपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर पिछले कुछ महीनों से ताबड़तोड़ वारदातें घटित हो रही हैं। वहीं पुलिस इस घटना को जल्द से जल्द खोलने का दावा कर रही है।
ये खबर भी पढ़ सकते हैं: ब्लू व्हेल के बाद अब मोमो का हमला, इस नंबर को ना करें सेव
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.