scriptBIG NEWS: आॅटो में करते हैं सफर, तो आपके लिए बुरी खबर, 1 नवंबर से किराया हो रहा डबल… | Auto rickshaw fares will be hike from 1st november 2018 | Patrika News

BIG NEWS: आॅटो में करते हैं सफर, तो आपके लिए बुरी खबर, 1 नवंबर से किराया हो रहा डबल…

locationआगराPublished: Oct 31, 2018 04:44:19 pm

किराये में अचानक ये बढ़ोत्तरी आरटीओ द्वारा लागू किए गए नए नियमों की वजह से की गई है।

आगरा। यदि आप आॅटो से सफर करते हैं, तो आपके लिए बुरी खबर है। एक नवंबर से आॅटो का किराया डबल होने जा रहा है। हालांकि इसका असर 31 अक्टूबर से ही दिखाई देने लगा है। कई जगह आॅटो चालकों ने एक दिन पहले ही अधिक किराया वसूल करना शुरू कर दिया है। किराये में अचानक ये बढ़ोत्तरी आरटीओ द्वारा लागू किए गए नए नियमों की वजह से की गई है।
ये हुआ बदलावा
आरटीओ द्वारा एक नवंबर से शहर की सड़कों पर दौड़ने वाले आॅटो चालकों के लिए सख्त नियम लागू कर दिए हैं, जिसके अनुसार अब कोई भी आॅटो चालक 4 से अधिक सवारी आॅटो में बिठाकर नहीं चल सकेगा। अभी तक आॅटो चालकों द्वारा आॅटो में भूसे की तरह सवारियों को भर लिया जाता था। छह से सात सवारियां तक आॅटो में बिठाकर लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा था।
इन नियमों का भी रखना होगा ध्यान
इसके साथ ही अब शहर के आॅटो चालक वर्दी में दिखाई देंगे। आॅटो चालकों की वर्दी पर नेम प्लेट को भी अनिवार्य किया गया है। बिना वर्दी या नेम प्लेट के कोई आॅटो चालक पाया जाता है, तो आरटीओ की टीम द्वारा चालान किया जाएगा। इसके साथ ही आॅटो में सवारियों की संख्या चार से अधिक होने पर आरटीओ द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डबल कर दिया गया किराया
आरटीओ द्वारा लागू किए जाने वाले इन नियमों की वजह से आॅटो चालकों ने किराया बढ़ा दिया है। आॅटो चालकों का कहना है कि आॅटो में चार सवारियां बिठाकर और पुराना किराया वसूलकर आॅटो में सीएनजी तक नहीं निकाल पाएंगे। ऐसे में किराया बढ़ाना ही एक मात्र मार्ग बच गया है। जहां पांच रुपये लगते थे, अब वहां 10 रुपये और जहां के 10 रुपये लगते थे, उन स्थानों तक पहुंचने के लिए अब 20 रुपये देने होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो