अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा के प्रदेश महामंत्री हरिओम लोधी ने बताया कि देश के शहीदों के सम्मान में अवंतीबाई लोधी की जयंती के उपलक्ष्य में निकलने वाली शोभायात्रा ऐतिहासिक होगी। अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा का प्रयास होगा कि इस बार की शोभायात्रा उत्तर भारत की सबसे बड़ी शोभायात्रा हो।
शोभायात्रा के संयोजक डॉ. सुनील राजपूत ने बताया की आगामी 19 अगस्त 2018 को शहीद अवंतीबाई लोधी की तीसरी भव्य शोभायात्रा हर वर्ष की भांति इस बार भी अवंतीबाई पार्क दहतोरा से प्रारंभ होकर अवंतीबाई पार्क अमरपुरा पर शोभायात्रा का समापन होगा। इस बार शोभायात्रा में घोड़े, ऊंट व मनमोहक झांकी होगी। प्रत्येक झांकी सामाजिक सुधार का संदेश देगी। इस बार शोभायात्रा में 2000 मोटर साइकिल व सैकड़ों चार पहिया वाहन आकर्षण का केंद्र होंगे।
अभिषेक लोधी ने कि बताया कि इस बार शोभायात्रा का सर्व समाज के द्वारा जगह जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से वीरेन्द्र राजपूत, भूरी सिंह राजपूत, विनोद प्रधान,सतीश राजपूत, गजेंद्र लोधी, राकेश लोधी, रवि लोधी, रोशन लोधी, नीरज लोधी, गंगा सिंह आदि प्रमुख रूप से रहे।