scriptबच्चा चोरी की अफवाह से दहशत, रोज हो रही मारपीट, SSP Bablu Kumar ने दी चेतावनी, देखें वीडियो | Bachcha chori assault on women SSP Bablu Kumar warned latest news | Patrika News

बच्चा चोरी की अफवाह से दहशत, रोज हो रही मारपीट, SSP Bablu Kumar ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

locationआगराPublished: Aug 08, 2019 11:08:42 am

आगरा में पिछले कई दिन से बच्चा चोरी के शक में लोगों के साथ मारपीट की जा रही है।

 Bachcha chori

Bachcha chori

आगरा। आगरा में पिछले कई दिन से बच्चा चोरी के शक में लोगों के साथ मारपीट की जा रही है। महिलाओं तक का तालिबनी सजा दी गई है। जिन्हें बच्चा चोरी के नाम पर पीटा जा रहा है, वे वास्तव में मानसिक रूप से विक्षिप्त होते हैं। इस मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) आगरा बबलू कुमार (Bablu Kumar) ने मारपीट करने वालों को चेतावनी दी है। साथ ही पुलिस ने आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
ये भी पढ़ें – बच्चा चोरी करने के शक में चार युवकों की हुई जमकर पिटाई, देखें वीडियो

ये हुई हैं घटनाएं
-आगरा-शमसाबाद रोड पर एक विक्षिप्त महिला को कुछ लोगों ने पकड़ लिया। उसे बच्चा चोर बताकर पीटने लगे। घसीटा गया। वह रोती रही और लोग पीटते रहे। पुलिस आ गई। महिला अपना नाम तक नही बता पा रही है। पुलिस वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान कर रही है।
-रुनकता में भी विक्षिप्त महिला को बच्चा चोर समझकर पीटा गया। जागरूक लोगों ने उस महिला को बचाया।
-मऊ रोड पर चार सपेरों को लोगों ने खूब पीटा। उन पर बच्चा चोरी का शक है। पुलिस ने उन्हें बचाया। पूछताछ के बाद छोड़ दिया। इसका वीडियो भी वायरल हुआ।
-देवरी रोड पर गांव लुहैठा में एक विक्षिप्त महिला को देखकर लोगों ने बच्चा चोर होने का शोर मचा दिया। लोग उसकी ओर दौड़े तो महिला ने भी दौड़ लगा दी। कुर्राचित्तरपुर मोड़ पर पकड़ लिया। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस को देख लोग भाग गए।
-यमुना ब्रिज घाट और रामबाग के पास लोगों ने कबाड़ा बीनने वालों को पकड़ लिया। उन पर बच्चा चोर होने का शक जताया। मारपीट की। पुलिस आ गई। दोनों से पूछताछ की और जाने दिया।
इन गांवों में दहशत
फतेहपुर सीकरी के गांव तेहरा रावत, पथौली, अछनेरा, मिढ़ाकुर, गढ़मुक्का, किरावली, अकोला, खेरागढ़ में बच्चा चोर की खासी दहशत है। थाना सिकंदरा के रुकनता क्षेत्र में अकबरा, कीठम, अरतौनी, पनवारी, रुनकता आदि गांवों के लोग भी बच्चा चोर की दहशत से परेशान हैं। लोग अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने स्वयं जा रहे हैं। रात्रि में लाठी लेकर पहरा दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें – आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं, तो ये एक काम आपकी जिंदगी बदल देगा

बच्चा चोरी की कोई घटना नहीं
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार का कहना है कि बच्चा चोरी के नाम पर लोगों के साथ मारपीट की जा रही है। अभी तक छानबीन में बच्चा चोरी की बात सामने नहीं आई है। यह अफवाह है। अपील है कि धैर्य रखें। अफवाहों में न पड़ें। कानून को हाथ में लेकर बीमार या मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगों के साथ मारपीट न करें। अगर ऐसी कोई सूचना प्रकाश में आती है तो थाने में सूचना दें। जो भी व्यक्ति कानून हाथ में लेगा, कार्रवाई का जाएगी। कुछ मामलों में लोगों को चिह्नित किया गया है। मुकदमा दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें – Breaking बदमाशों ने Ahmedabad जा रहा तांबे के तारों से भरा Truck लूटा, पिता-पुत्र की पिटाई, देखें वीडियो

2500 अपराधियों का रिकॉर्ड तैयार
उन्होंने बताया कि प्रत्येक थाने में ईगल मोबाइल बनाया है। 20 जुलाई से सभी थानों में सक्रिय है। अभी तक 15 दिन में 2500 से अधिक अपराधियों का डोजियर तैयार किया गया है। घरों पर जाकर सत्यापन किया गया है। अन्य अपराधियों की निगरानी की जा रही है कि वे क्या कार्य कर रहे हैं। टीम उत्साहित है। अगले एक से दो महीन में प्रत्येक अपराधी के घर पर जाकर उसकी डिटेल लेंगे। जीपीएस लोकेशन, घर का पता, परिवार के सदस्यों के नाम-पते हमारे डाटा बेस में होंगे। इसके आधार पर कभी भी किसी भी अपराधी को ट्रैक कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें – ‘मेरा शहर मेरा योगदान’ अभियान शुरू, 70 आर्किटेकट्स ने दिए ये तीन सुझाव

क्या कहते हैं आला अधिकार
अपर पुलिस महानिदेशक अजय आनंद और पुलिस महानिरीक्षक ए सतीश गणेश का कहना है कि बच्चा चोरी की बात कोरी अफवाह है। कोई घटना अभी तक प्रकाश में नहीं आई है। बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो