scriptखेत की रखवाली कर रहे किसान को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर रूप से घायल, देखें वीडियो | Badmash shot farmer in bah agra latest crime news | Patrika News

खेत की रखवाली कर रहे किसान को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर रूप से घायल, देखें वीडियो

locationआगराPublished: Jan 20, 2020 06:36:06 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

-खून ले लथपथ किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाह में इलाज नहीं मिला
-स्वास्थ्य कर्मचारियों ने नहीं उठाया फोन, आगरा में चल रहा इलाज

firing and robbery

गोली से घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है

आगरा। जनपद में पुलिस बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। एसएसपी आगरा बबलू कुमार आए दिन कोई न कोई नया खुलासा कर रहे हैं। बदमाशों को जेल भेज रहे हैं ताकि किसी तरह अपराधों पर अंकुश लग सके। इसके बाद भी मगर देहात क्षेत्र में बदमाश बेखौफ हैं। बदमाशों ने खेत की रखवाली कर रहे किसान को गोली मार दी। किसान की हालत गंभीर है।
खेत पर सोने गए थे

मामला रविवार की रात्रि का है। थाना बाह क्षेत्र के गांव केंद्रपुरा के उपग्राम चंद्रपुरा निवासी किसान जगदीश पुत्र सवाराम उम्र करीब 65 वर्ष खेत पर फसल रखवाली के लिए सोने गए थे। खेत पर सो रहे किसान को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली किसान की जांघ में लगी। गोली की आवाज सुनकर अन्य खेतों पर सो रहे पड़ोस के किसान जाग गए। वे मौके पर पहुंचे, तब तक अज्ञात बदमाश घने कोहरे का फायदा उठाकर भाग चुके थे।
नहीं मिला इलाज

घायल अवस्था में पड़े जगदीश को देखकर अन्य किसानों ने इसकी सूचना किसान के परिजनों को दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। साथ ही परिजनों की मदद से घायल किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में भर्ती कराया। स्वास्थ्य केंद्र का भी आलम यह था कि वहां पर कोई भी स्वास्थ्य कर्मी इमरजेंसी वार्ड में मौजूद नहीं मिला। खून से लथपथ किसान काफी देर तक अस्पताल में ही तड़पता रहा। परिजनों ने एक कई जगह स्वास्थ्य कर्मियों को फोन लगाए मगर कोई मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं काफी देर तड़पने के बाद किसान को सोमवार सुबह आगरा के लिए रेफर किया गया। जहां किसान का आगरा में इलाज चल रहा है। किसान की हालत गंभीर बताई गई है। वहीं पीड़ित किसान ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो